लड़की को फ्लैट में घसीटा, कपड़े फाड़े और बालकनी से नीचे फेंक दिया - Gwalior Madhya pradesh news

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दरिंदा 16 साल की लड़की को घसीट कर फर्स्ट फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट में ले गया। दीवार में मारकर उसका सिर फोड़ दिया और कपड़े फाड़ कर उसे बालकनी से नीचे फेंक दिया। मल्टीपल फ्रैक्चर के कारण लड़की 4 दिन तक बेहोश रही।

ग्वालियर की राजीव आवास कॉलोनी की घटना

जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित राजीव आवास कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की कक्षा 11 की छात्रा है। उसके पड़ोस वाले फ्लैट में हिम्मत और छोटू नाम का एक लड़का रहता है। 4 फरवरी 2021 की शाम 6:30 बजे छोटू ने बहाने से लड़की को अपने फ्लाइट के दरवाजे तक बुलाया और इससे पहले की छात्रा कुछ समझ पाती छोटू ने उसे अंदर खींच लिया। 

कपड़े फाड़े और दीवार में मारकर सिर फोड़ दिया 

छात्रा ने उसके चंगुल से छूटने की कोशिश की तो लड़के ने लड़की के कपड़े फाड़ दिए। संघर्ष के दौरान लड़के ने लड़की का सिर दीवार पर इतनी जोर से दे मारा कि उसके सिर की हड्डी टूट गई। लड़की फिर भी संघर्ष करती रही। दरिंदगी पर उतर आए आरोपी ने लड़की को बालकनी से नीचे फेंक दिया। 

लड़की को 20 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंका, 4 दिन तक बेहोश रही

करीब 20 फीट की ऊंचाई से लड़की नीचे से एक पत्थर पर आकर गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर से लेकर पैर तक उसके शरीर में मल्टीपल फैक्चर है। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 4 दिन तक बेहोश रहने के बाद लड़की को होश आया और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। छात्रा की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!