GWALIOR: युवती से मौसेरा भाई रेप करता रहा, भाभी सामने खड़ी देखती रही, FIR - MP NEWS

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक महिला के साथ उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं जब महिला से दुष्कर्म की घटना हो रही थी तो पास ही आरोपी की पत्नी भी खड़ी थी। घटना 14 फरवरी की रात मुरार के घासमंडी की है।         

महिला ने अपने पति के साथ मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने सोमवार रात को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी पत्नी पर अपराध में मदद करने का मामला दर्ज किया है। डबरा-पिछोर के लिधोरा गांव निवासी 39 वर्षीय महिला काफी समय से बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए शहर में एक किराए का घर तलाश रही थी। इस पर मुरार के घासमंडी निवासी अनीता ने महिला को एक मकान देखने के लिए दो दिन पहले बुलाया था। 

अनीता, पीड़ित महिला के मौसेरे भाई की पत्नी है। जब महिला मकान देखने पहुंची तो अनीता ने उसे एक दो मकान दिखाए। इसके बाद रात हो गई। तो अनीता ने महिला को रात को अपने ही घर में सोने के लिए कहा। रात के 10 बजे जब महिला सो रही थी तो उसका मौसेरा भाई बलबीर कमरे में घुस आया। उसने महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। महिला ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह ही महिला वहां से निकल कर अपने घर पहुंची और पति को सारी बात बताई। पहले बदनामी के डर से नहीं निकली पर सोचा कि इससे आरोपी को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए मुरार थाना पहुंची। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी भाई से बचाने के लिए उसने अपनी भाभी अनिता से भी गुहार लगाई थी, लेकिन मौसेरा भाई उसे धमकाता रहा और पत्नी के सामने ही दुष्कर्म किया। इस पर टीआई मुरार अजय पवार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !