हाई लिंक सिटी डकैती में CA का भाई ही मास्टरमाइंड निकला, 5 गिरफ्तार - MP NEWS

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एरोड्रम रोड़ स्थित पॉश कॉलोनी हाई लिंक सिटी में हुई डकैती का इंदौर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इंदौर पुलिस ने इसकी गुत्थी सुलझाते हुए इस साजिश को रचने वाले पिंटू जैन निवासी टांडा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 31 जनवरी को हुई इस डकैती में करीब 30 लाख रूपये का माल डकैत ले गए थे।  

इस डकैती में सीए निखिल चोपड़ा के घर के साथ ही उनके पड़ोस में रहने वाले राकेश जैन के सूने मकान को निशाना बनाया गया था। इस पूरी घटना में निखिल की मां निर्मला और पिता अजीत चोपड़ा को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने बताया कि इस पूरी डकैती की साजिश सीए निखिल चोपड़ा की मां निर्मला के भाई के लड़के पिंटू जैन ने रची थी। टांडा निवासी पिंटू सहित पांच लोगों को पकड़ लिया है।

गौरतलब है कि हाईलिंक सिटी के फेज वन में रविवार 31 जनवरी तड़के छह से सात नकाबपोश डकैतों ने इस पॉश कॉलोनी के दो मकानों को निशाना बनाया। इनमें से एक घर सीए निखिल चोपड़ा का है। डकैतों ने निखिल और उनकी पत्नी सुरभि को दो मंजिला मकान के पहली मंजील पर कमरे में बंद कर दिया। निचली मं‍जिल पर निखिल के माता-पिता सो रहे थे। डकैतों ने पिता अजित चोपड़ा व माता निर्मला चोपड़ा के साथ मार-पीट की। उनसे लॉकर की चाबी मांगी नहीं देने पर उनके डंडों से भी मारकर घायल कर दिया। डकैत अपने साथ घर से सोने के जेवर और नकदी के साथ ही कीमती सामान भी ले गए।

डकैतों ने ऐसे ही निखिल चोपड़ा के मकान के करीब राकेश जैन के सूने पड़े मकान को निशाना बनाया। वहां से भी सामान ले गए। इस बीच निखिल व घरवालों ने कुछ लोगों को फोन किए और शोर भी मचाया, जिससे आस-पास के रहवासी जाग गए। इन्होंने डकैतों को रोकने का प्रयास भी किया। इनके बीच पत्थरबाजी भी हुई लेकिन वह सामान ले जाने में सफल

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!