पति को पता चला तो BF पर FIR, शादीशुदा GF से 2 साल रेप का आरोप - GWALIOR NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में महिला के साथ उसके दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह दो साल तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के पति को इसका का पता चला, तो रिश्ता टूटने की नौबत आ गई। फिर पति ने बात को समझा और ग्वालियर थाना में शिकायत की।    

घटना गोसपुरा नंबर-1 की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने दो साल पहले फोन कॉल के बाद महिला से दोस्ती की थी। उपनगर ग्वालियर निवासी 36 वर्षीय महिला को दो साल पहले कॉल आया था। कॉलर पड़ोसी राजू पाल था। उसने धोखे से कॉल लगने की बात कही। इस दौरान महिला से बातचीत होने पर दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने घर आना-जाना शुरू कर दिया। महिला के परिवार में पति व दो बच्चे हैं। दो साल पहले एक दिन जब महिला घर में अकेली थी, तो राजू ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान कुछ फोटो भी खींच लिए। अब वह जब भी मौका मिलता महिला को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपी राजू महिला को ब्लैकमेल कर दो साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला ने कई बार उसे छोड़ने की बात कही, लेकिन वह नहीं मान रहा था। इससे महिला परेशान हो चुकी थी। महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बाद वह ग्वालियर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

जब महिला के पति को घटना का पता लगा तो वह काफी नाराज हुआ। शादी शुदा जिंदगी में हंगामा खड़ा हो गया। एक बार तो रिश्ता तक दांव पर लग गया। पर इसके बाद पति ने समझा कि उसकी पत्नी को धमकाया गया था। इसके बाद वह महिला को लेकर थाना पहुंचे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !