दिग्विजय सिंह पत्रकार के सवाल पर झल्लाए, पूछा तुम कांग्रेस में हो क्या - MP NEWS

Updesh Awasthee
उज्जैन
। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह की माने तो कांग्रेस संगठन की गतिविधियों के बारे में उनसे केवल वही सवाल कर सकता है जो कांग्रेस का कार्यकर्ता हो। पत्रकारों को कांग्रेस संगठन के संदर्भ में सवाल करने का अधिकार नहीं है। एक पत्रकार द्वारा किए गए नए कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर श्री दिग्विजय सिंह ने कुछ इसी तरह का अटपटा सा जवाब दिया है।

दिग्विजय सिंह निजी कार्यक्रम के नाम पर राजनीतिक सवाल से बचे

बुधवार (27 जनवरी) को कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान वे झल्ला उठे। दरअसल, पत्रकारों ने उनसे एक राजनीतिक सवाल पूछा, जिससे वह नाराज हो गए। पत्रकारों का सवाल नये कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर था। दिग्विजय सिंह ने सवाल पूछने वाले पत्रकार को यह कहकर चुप कर दिया कि तुम कांग्रेस में हो क्या? 

निजी कार्यक्रम के बाद स्थानीय नेताओं के साथ थे

बता दें कि निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दिग्विजय सिंह और उनके बेटे राज्यवर्धन सिंह ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी किए। वह महाकाल मंदिर में होने वाली भोग आरती में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

दिग्विजय सिंह का बयान राजनीतिक था लेकिन सवाल पूछा तो भड़क उठे

आरती में शामिल होने के बाद दिग्विजय सिंह मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में हुई हिंसा और आने वाले नगर निकाय चुनाव के मुद्दे पर बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। इस बीच जब उनसे नये कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में सवाल पूछा गया तब वह अचानक झल्ला उठे और पत्रकार पर ही एक सवाल दाग दिया। उन्होंने पत्रकार से पूछा, ‘क्या तुम कांग्रेस में हो? यह हमारा मामला है। हम तय कर लेंगे।’

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!