ब्रम्हस्वरूप वेतनमान का विकल्प पुनः खोला जाये: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ - MP EMPLOYEE NEWS

जबलपुर
। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि ब्रम्हस्वरूप वेतनमान से उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा जबलपुर संभाग जबलपुर को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया जिसमे निम्नानुसार समस्याएं हैं।

1. कर्मचारियों को विकल्प से संबंधी जानकारी न होने से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। आधिकांश कर्मचारियों ने जो वर्ष 2000 के पश्चात्‌ की ज्वाईनिंग है को छटवें वेतनमान का विकल्प 01.01.2006 से प्रस्तुत किया था इस परिस्थिति में. न्यूनतम वेतन 5680 ग्रेड पे 1900 में अनुमोदित किया गया है। ब्रम्हस्वरूप 01.04.2006 से आने की स्थिति में वेतन जस का तस सिर्फ ग्रेड पे 2100 परिवर्तित हुई है और इससे कर्मचारियों को 01.07.06 की वार्षिक वेतनवृद्धि भी साफ्टवेयर में प्राप्त नहीं हुई है।

2. वर्ष 2000 के पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को 31.12.2005 के प्राप्त बेसिक में 186 का गुणक करके ब्रम्हस्वरूप वेतनमान में 01.04.2006 से सिर्फ ग्रेड पे परिवर्तन कर वेतनवृद्धि 01.07.2007 में प्रदान की गई है। जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

3. छटवें वेतनमान की भांति ब्रम्हस्वरूप वेतनमान में भी विकल्प का प्रावधान है परंतु कार्यालय में जानकारी का आभाव होने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को इसका लाम ज्यादातर दिनांक 01.04.2006 से ही बिना विकल्प के प्रदान कर दिया गया है। विकल्प का लाभ प्राप्त होने से वेतनवृद्धि दिनांक से ही ब्रम्हस्वरूप का लाभ लेकर ब्रम्हस्वरूप एवं छटवे वेतनमान की वार्षिक वेतनवृद्धि साथ साथ प्राप्त कर सकते हैं जिससे उनका आर्थिक नुकसान नहीं होगा।

4. अगर कोष एवं लेखा भोपाल द्वारा ऐसे नियम एवं पत्र प्रकाशित करते है जो कार्यालय प्रमुखों के पास पत्र पहुंचते ही नहीं है। जिससे नियमानुसार वेतननिर्धारण में भारी त्रुटि होती है और स्वास्थ्य कर्मचारियों को रिकवरी जैसी गंभीर समस्याओं को सामना करना पड रहा है।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, राबर्ट मार्टिन, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, वीरेन्द्र चंदेल, एस पी बाथरे, दुर्गेश पाण्डे, मीनूकांत शर्मा, विपुल वर्मा, इंद्रजीत मिश्रा, अनिल दुबे, की तुषरेन्द्र सिंह सेंगर, नीरज कौरव, जवाहर लोधी, सी एन शुक्ला, चूरामन गूजर, सतीश देशमुख, गणेश शुक्ला, अमित गौतम सुधीर गौतम, रितुराज गुप्ता, नवीन यादव, संदीप चौबे आदि ने संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा को ज्ञापन सौंपकर छंटवें
वेतनमान एवं ब्रम्हस्वरूप वेतनमान के निर्धारण में आई एफएमआईएस साफटवेयर में विकल्प पुनः खोले जाने की मांग कि है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !