बंदूक से चली गोली पति के पेट को चीरते हुए पत्नी के गले में धंसी, पत्नी की मौत, पति गंभीर - MORENA MP NEWS

मुरैना।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के मिश्र नगर इलाके में सोमवार की दोपहर को एक वृद्ध की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली पेट में लगी। गोली वृद्ध के पेट को पार करते हुए खिड़की पर खड़ी उसकी पत्नी के गले में जा लगी। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे ग्वालियर रेफर किया गया। 

पुलिस के अनुसार ने खुद को कमरे को बंद कर वृद्ध ने आत्महत्या के इरादे से गोली चलाई, हालाकि स्वजनों का कहना है कि बंदूक की सफाई करते समय गोली चली। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मिश्र नगर निवासी हुकुम चंद्र जैन उम्र 78 साल ने सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब खुद को कमरे में बंद कर दिया। उनके हाथ में लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक भी थी। पत्नी मुन्नाी देवी जैन उम्र 75 साल कमरे की खिड़की पर खड़ी थी।

बताया जाता है कि हुकुम चंद्र जैन ने पेट से बंदूक सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली हुकुम चंद्र के पेट को पार करते हुए कमरे के बाहर खिड़की पर खड़ी पत्नी मुन्नाी देवी की गर्दन में जा धंसी। जिससे मुन्नाी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बंदूक की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। जिन्होंने उनके बेटे पवन जैन को इस बात की सूचना दी। कमरे में घायल हुकुम घायल पड़े हुकुम चंद्र जैन को अंबाह अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने फिलहाल मुन्नाी देवी की मौत पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

पति-पत्नी मकान की दूसरी मंजिल पर अकेले रहते थे। मकान में नीचे किराएदार भी रहते थे। एक बेटा घर के पास ही दूसरे मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। दूसरे बेटा मुरैना रोड बस स्टैंड के पास वाले मकान में रहता था।

घायल के स्वजन ने बताया है कि बंदूक सफाई करते समय गोली चल गई है, लेकिन मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है। हुकुम चंद्र जैन ने आत्महत्या के लिए गोली चलाई जो पेट पार कर खिड़की से होते हुए उनकी पत्नी मुन्नाी देवी की गर्दन में लग गई। जिससे मौत हो गई। हुकुम चंद्र जैन को रेफर कर दिया है।
योगेंद्र सिंह जादौन, टीआई अंबाह

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!