जबलपुर। दिनांक 3 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करने जा रहे हैं। इसके ठीक 1 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मंत्री पद को लेकर जबलपुर की जो उम्मीद है वह जरूर पूरी होगी। सवाल यह है कि क्या शपथ लेने वाला तीसरा मंत्री जबलपुर का होगा।
मध्यप्रदेश में 3 जनवरी को 3 मंत्रियों के शपथ लेने की खबर है
उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल में करीब 6 मंत्रियों की गुंजाइश है। खबर आ रही है कि 3 जनवरी को 3 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें से दो मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत सुनिश्चित है, तीसरे मंत्री का नाम जानने के लिए सभी उत्सुक हैं।
जबलपुर के बारे में क्या कहा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि जबलपुर को पर्याप्त महत्व मिलता है। यही कारण है कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। मेरी शिक्षा जबलपुर से हुई है और मैंने अपनी जिंदगी में जो भी सीखा जबलपुर से सीखा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मंत्री पद को लेकर जबलपुर की जो उम्मीद है वह जरूर पूरी होगी।
02 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
भोपाल समाचार: मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें Click Here