INDORE: पति की लाश घर में 45 घंटे पड़ी रही पत्नी को पता ही नहीं - MP NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के कमला नगर क्षेत्र में 1 ड्राइवर की लाश दो दिन तक घर के बिस्तर में पड़ी रही लेकिन उसकी पत्नी को ही पता नहीं चला। पत्नी घर में रोजमर्रा के काम करती रही और उसने इन दो दिन में एक बार भी कमरे का दरवाजा नहीं खोला।   

शनिवार दोपहर में भोपाल से महिला की जेठानी घर में शादी का न्योता देेने आई तो पता चला। जेठानी ने आसपास वालों को बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का दावा है कि महिला विक्षिप्त है और कुछ बता नहीं पा रही है। किशनगंज थाना पुलिस के अनुसार वेटरनरी काॅलेज के पीछे स्थित कमला नगर निवासी अमरिक सिंह (46) गुरुवार शाम 4 बजे घर में सोने गया था। उस समय आसपास के लोगों ने उसे देखा था उसके बाद किसी ने उसे नहीं देखा।

शनिवार दोपहर 1 बजे भोपाल निवासी उसके बड़े भाई की पत्नी रणजीत कौर घर में शादी का न्योता देने आई और दरवाजा खटखटाया तो काफी देर बाद अमरिक सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते तेज बदबू आई तो रणजीत कौर घबरा गई। उसने पलंग पर सोए देवर को देखा तो पता चला बदबू उसके पास से ही आ रही है और वह मर चुका है। उसने तत्काल आसपास के लोगों को बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसआई आरएस तिवारी ने बताया अमरिक सिंह डायबिटिक और हार्ट पेशेंट भी था।

उसके लीवर का भी इलाज चल रहा था। हार्ट अटैक से मौत की आशंका है लेकिन पूरी जानकारी पीएम के बाद ही पता चलेगी। लाश काली पड़ गई थीं और कड़क हो गई थी, इससे लगता है कि दो दिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थीं। पत्नी विक्षिप्त बताई जा रही है इसलिए उसे पति की मौत का पता नहीं चला और बदबू नहीं आई। वह किसी बात का ठीक से जवाब भी नहीं दे रही है।

अमरिक सिंह का 13 साल का बेटा जसपाल है। वह यहां की नव क्लासिक काॅलोनी निवासी रिश्तेदार के यहां शादी में चार दिन पहले गया था। अमरिक सिंह किराए से रहता था। यहां दो कमरे में कोई खिड़की नहीं होने से दरवाजा बंद रहने पर घुटन की स्थिति बन जाती है। मकान मालिक सुनील यादव ने बताया अमरिक सिंह एक व्यक्ति के ड्राइवरी करता था। लाॅकडाउन में उसकी नौकरी छूट गई थी। आर्थिक स्थिति खराब होने पर आसपास के लोगों ने उसकी मदद भी की।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !