BHOPAL-INDORE में ओलावृष्टि की चेतावनी, अरब सागर के बादल फिर आ गए - MP WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भोपाल
। अरब सागर की ठंडी हवाएं भोपाल और इंदौर संभाग तक पहुंचने लगी है। यह हवाएं आसमान पर बादल बना रही है। अरब सागर के बादलों के कारण इस बार भोपाल और इंदौर संभाग के कुछ इलाकों में या फिर अधिकतम इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। किसान एवं आम नागरिक चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें। शुक्रवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अफगानिस्तान के बादल पहले से ही डेरा जमाए हुए हैं। अरब सागर के बादल भी बढ़ते चले आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर संभाग में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मध्य प्रदेश मौसम की रिपोर्ट

इसका ज्यादा प्रभाव मध्यप्रदेश के दक्षिणी भाग पर रहेगा। बीते चौबीस घंटों की बात करें तो प्रदेश के बैतूल, होशंगाबाद, सागर, विदिशा, ग्वालियर और मुरैना संभागों में हल्की बारिश हुई। श्योपुर, कल्याण और नीमच में शीतलहर चली। अब दो दिन बाद ठंड आने की संभावना है। इसके कारण 14 जनवरी के आसपास फिर से ज्यादा ठंड हो सकती है।

मध्यप्रदेश में सोमवार के बाद कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर आएगा

सिंह ने बताया कि बादल छाने के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम आ गया है, जबकि रातें ज्यादा गर्म हो रही हैं। यह रात का तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस तक अधिक तक चला गया हैं। अभी दो-तीन दिन यही स्थिति रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आना बंद होने के बाद बादल हट जाएंगे। इसके बाद दोबारा ठंड का असर शुरू होगा। संक्राति के इसके अधिक जोर पकड़ने की उम्मीद है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!