BF की बर्थडे के दिन मौत, GF के साथ होटल में सेलिब्रेट करने आया था - BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
 मप्र की राजधानी भोपाल में एक युवक की मौत उसके 28वें जन्मदिन मनाने के बाद संदिग्ध परिस्थितयों में हो गई। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल में केक काटने के बाद रिसेप्शन पर पैसे देने पहुंचा था। कंधे में दर्द होने पर वहीं गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस को दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका है।

पिपलानी पुलिस के अनुसार आनंद नगर निवासी दीपक रैकवार(28) पिता आरसी रैकवार प्राइवेट जॉब करता था। परिजनों ने बताया कि दीपक का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आनंद नगर के एक होटल में गया था। यहां उसने गर्लफ्रेंड के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह रिसेप्शन पर रुपए देने पहुंचा।

यहां पहुंचते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। होटल प्रबंधन ने उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना देर रात हमीदिया अस्पताल से मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

दीपक की गर्लफ्रेंड ने बताया कि वे दोपहर में होटल आए थे। केक काटने के दौरान दीपक के बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने लगा था। उसने उसका कंधा और हाथ दबाया और मालिश भी की थी, लेकिन उसका दर्द कम नहीं हो रहा था। इसी कारण उसने कहा कि घर चलते हैं। इसके बाद वह रिसेप्शन पर चेक आउट के लिए पहुंचा। यहां पर वह गिर गया।

दीपक के पिता एक बैंक में जॉब करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह प्राइवेट जॉब करता था। वह दो बेटों में सबसे बड़ा था। हालांकि परिजनों के अभी पूरी तरह से बयान नहीं हो पाए हैं। पुलिस जल्द ही दीपक की गर्लफ्रेंड और होटल के स्टाफ से भी पूछताछ करेगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!