जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की के दोस्त ने उसे जन्मदिन पर घुमाने के लिए बुलाया और प्रेम का इजहार कर दिया।
अचानक अपने साथी की इस हरकत से परेशान लड़की ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद कथित प्रेमी दोस्त ने उससे छेड़खानी की और मारपीट कर भाग गया। लड़की द्वारा थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 3 साल से औरिया में रहने वाले अरुण केवट से दोस्ती थी।
रविवार को लड़के ने उससे कहा कि उसका जन्मदिन कहीं चलकर सेलिब्रेट करते हैं। उसके कहने पर लड़की मान गयी और उसके साथ घूमने चली गयी। वह लड़की को पाटन बायपास ले गया, वहाँ ले जाकर प्रेम का इजहार किया, लड़की के इंकार करने पर हाथ पकड़कर छेड़खानी करते हुए उससे मारपीट कर दी। लड़की की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
26 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
भोपाल समाचार: मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें Click Here