अरुण यादव को आगे आना चाहिए: दिग्विजय सिंह का इशारा क्या है - MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के शब्दों के कई अर्थ होते हैं। आज उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के एक ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा कि 'अरुण यादव जी को अपने पिता स्व सुभाष यादव जी द्वारा किसानों के नेतृत्व को आगे बड़ाते हुए आगे आना चाहिए।' 

चर्चा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की चल रही है 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का बयान उस समय आया है जबकि प्रदेश भर की मीडिया में अरुण यादव सुर्खियों में है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अरुण यादव को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अचानक हटवा दिया था और खुद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो गए थे। उपचुनाव में शर्मनाक शिकस्त के बाद राजनीति के पंडितों का मानना है कि अरुण यादव प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उचित दावेदार हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत किया जिसके कारण मध्य प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी। 

दिग्विजय सिंह का इशारा क्या है: किसान या कांग्रेस 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने किसानों के साथ चर्चा करते हुए फोटो वायरल की थी। इसी फोटो पर श्री दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है परंतु प्रश्न यह है कि श्री दिग्विजय सिंह के शब्दों का तात्पर्य क्या है। अरुण यादव को किसान आंदोलन के लिए आगे आना चाहिए या फिर कांग्रेस पार्टी को संभालने के लिए आगे आना चाहिए। दोनों ही स्थितियों में कमलनाथ का कद छोटा होता है। यदि अरुण यादव मध्यप्रदेश में किसानों का नेतृत्व करते हैं, तो यह कमलनाथ को एक अक्षम नेता साबित कर देगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!