MP IAS: 11 अफसरों को प्रमोशन, 24 रिटायर होंगे - bureaucracy news

भोपाल। सन 2021 की प्लानिंग पूरी हो चुकी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा मध्य प्रदेश कॉडर के 11 अफसरों को प्रमोशन मिलेगा और 24 अफसर रिटायर हो जाएंगे। जिन 11 अफसरों को प्रमोशन मिलना है उनमें से चार प्रमुख सचिव स्तर से मुख्य सचिव बन जाएंगे जबकि 4 सचिव स्तर से प्रमुख सचिव बन जाएंगे। 2005 बैच के 3 आईएएस अफसर सचिव पद के लिए प्रमोट किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उम्मीद है जनवरी के पहले सप्ताह में पहला आदेश जारी हो जाएगा।

मध्य प्रदेश: 1990 बैच के चार अफसर मुख्य सचिव बनेंगे

मध्य प्रदेश मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में 1990 बैच के अफसर जेएन कंसोटिया, डॉ.राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा, अश्विनी कुमार राय और मलय श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव बनाए जा चुके हैं। 2021 में इसी बैच के अजीत केसरी, पंकज राग, अशोक शाह और अलका उपाध्याय को पद उपलब्ध होने पर प्रमोट किया जाएगा।

बता दें कि अलका उपाध्याय अक्टूबर 2016 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जबकि पंकज राग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं। नए साल में अपर मुख्य सचिव स्तर के चार अफसर रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में मुख्य सचिव वेतनमान में प्रमोशन के लिए चार पद उपलब्ध होंगे।

1997 बैच के अफसरों के लिए डीपीसी की औपचारिकता बाकी

इसी तरह 1997 बैच के अफसर सुखवीर सिंह, मनीष सिंह, राघवेंद्र कुमार सिंह और गुलशन बामरा प्रमुख सचिव पद पर प्रमोट होंगे। इसके लिए डिपार्टमैंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक होने की औपचारिकता बाकी है। 2005 बैच के अफसर राहुल जैन, जीवी रश्मि और संजीव सिंह सचिव पद पर प्रमोट होंगे। इनमें जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं।

2021 में मध्य प्रदेश के 24 आईएएस अफसर होंगे रिटायर

वर्ष 2021 में मध्य प्रदेश कॉडर के कुल 24 अफसर रिटायर होंगे। इनमें 8 मुख्य सचिव वेतनमान पाने वाले एपी श्रीवास्तव, राधेश्याम जुलानिया, दीपक खांडेकर, केके सिंह, पीके दास, मनोज श्रीवास्तव, प्रवीर कृष्णा और प्रवीण गर्ग हैं। इसी तरह प्रमोटी आईएएस 16 अफसर भी रिटायर हो रहे हैं। जिसमें भोपाल डिवीजनल कमिश्नर कवींद्र कियावत सहित डॉ.महेश कुमार अग्रवाल, जयश्री कियावत, रेणु तिवारी, आशुतोष अवस्थी, राजेश बहुगुणा, आनंद कुमार शर्मा, रजनीश कुमार श्रीवास्तव,अरूण कुमार तोमर, दुर्गविजय सिंह, अजय सिंह गंगवार, राजेश कुमार जैन,अमर सिंह बघेल, आशकृत तिवारी, उमेश कुमार, वेदप्रकाश और अनिल कुमार खरे हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !