MP BOARD: 12वीं के ब्लूप्रिंट में क्या खास बात है, यहां पढ़िए

भोपाल।
कोरोना महामारी के कारण स्कूलों में जो पढ़ाई का नुकसान हुआ है उसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा सभी विषयों के लिए नया ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। 

आज हम यहां आपको 12वीं हायर सेकेंडरी विज्ञान विषय (बायोलॉजी, Biology) के लिए नए ब्लूप्रिंट की जानकारी दे रहे हैं। 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब उन्हें पांच यूनिट पढने की जगह तीन यूनिट ही पढ़नी पड़ेगी और अब इस साल 5 अंक वाले प्रश्न भी प्रश्न पत्र में नहीं पूछे जाएंगे। 

जीव विज्ञान का प्रश्न पत्र पहले की ही तरह 70 अंकों का होगा और 30 अंक प्रायोगिक व परियोजना कार्य (प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट) हेतु रहेंगे।
अब प्रश्न पत्र पत्र में 30% अंक- प्रश्न 1 अंक वाले होंगे। विषय पर आधारित 30% प्रश्न- 3 अंक वाले होंगे (शब्द सीमा 75 से 100 शब्द होगी) तथा विश्लेषणात्मक (एनालिटिकल) 40% प्रश्न होंगे जो 4 अंक वाले होंगे (जिनकी शब्द सीमा 120 से 150 शब्द  होगी)। 

विषय पर आधारित एवं विश्लेषणात्मक प्रश्नों में निम्न प्रकार से विकल्प होंगे- 5 प्रश्नों में से कोई -3 प्रश्न करना हल करना अनिवार्य होगा जबकि 6 प्रश्नों में से कोई - 4 प्रश्न हल करना अनिवार्य होगा

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !