LADY DOCTOR को लिवइन में रखा, दलित है इसलिए शादी नहीं की, FIR दर्ज - BHOPAL NEWS

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला डेंटिस्ट को किराए के फ्लैट में युवक के साथ रहना भारी पड़ गया। आरोपी ने खुद को वनकर्मी बताकर दोस्ती की थी। पति से अनबन का पता चलने पर आरोपी ने फायदा उठाकर उससे ज्यादती की। बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद आरोपी ने महिला को जाति छोटी होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। महिला की शिकायत पर कमला नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय महिला पेशे से डेंटिस्ट है। वह कोलार इलाके के क्लीनिक में जॉब करती है। उसने बताया कि पति से अनबन के बाद वह किराए का मकान तलाश रही थी। इसी दौरान जनवरी 2020 में उसकी पहचान गुरुदयाल शर्मा नाम के युवक से हुई। उसने बताया था कि वह वनकर्मी है और हरदा में पोस्टिंग है। उसका भोपाल आना-जाना होता है। उसका दिन में ही काम रहता है, इसलिए उसे बस कुछ देर के लिए दिन में कमरे की जरूरत होगी। महिला बातों में आ गई। उसके साथ गीतांजलि चौराहे के पास फ्लैट दोनों ने मिलकर किराए से ले लिया। 
 
महिला का कहना है, दोनों में दोस्ती होने के कारण उसने युवक को पति के साथ अनबन के बारे में भी बता दिया। इसके बाद गुरुदयाल ने फायदा उठाते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए। पहली बार उसने फरवरी में ज्यादती की थी। मामला दबाने के लिए उसने शादी करने का झांसा भी दिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि वह जल्द ही शादी करने की बात करता था। वह भोपाल आकर कमरे पर रुकने के दौरान ज्यादती करता था। महिला ने बताया कि करीब चार महीने पहले उसका पति भी भोपाल आ गया। वह उसके साथ रहने के लिए चली गई। इधर, गुरुदयाल भी मिलने के लिए दबाव बनाने लगा।

इधर, पता चला कि गुरुदयाल तो पहले से ही शादीशुदा है। कुछ दिन बाद गुरुदयाल ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि उसकी जाति छोटी है। मजबूरी में महिला ने बुधवार रात कमला नगर थाने में गुरुदयाल के खिलाफ ज्यादती समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कराई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !