जबलपुर में रेत माफियाओं के बीच गैंगवार, फायरिंग में हाईवा के ड्राइवर की मौत - JABALPUR NEWS

Updesh Awasthee
जबलपुर
। बेलखेड़ा इलाके में रेत माफियाओं के बीच गैंगवार की खबर है। अवैध रेत खदान पर कब्जे के लिए माफियाओं के बीच फायरिंग के समाचार आ रहे हैं। इस फायरिंग में हाईवा के ड्राइवर की मौत हो गई।

रेत खदान के चर्चित पावला घाट में बीती रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात लोगों ने गोटेगांव निवासी सतीश पटेल के हाईवा पर गोली चलाई। गोली सीधे ड्राइवर धनीराम प्रजापति के सीने और पैर में लगी। इससे ड्राइवर धनीराम की मौत हो गई। 

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस इलाके में गोलीबारी पहले भी हो चुकी हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि रेत के अवैध खनन को लेकर माफियाओं के बीच में जारी संघर्ष के कारण यह फायरिंग भी हुई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!