INDORE: 4 माह के बच्चे के लिए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई, रास्ते में मौत - MP NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर बुधवार देर शाम दिल्ली जा रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। फ्लाइट में चार महीने का बच्चा भी सफर कर रहा था। बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। 

एयरपोर्ट से अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्चे को कार्डियक समस्या थी। जानकारी अनुसार इंडिगो फ्लाइट 6E 2248 शाम 5.35 बजे दिल्ली से बंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट में गोरखपुर के रहने वाले दुर्गेश जायसवाल और अनु जायसवाल अपने चार महीने के बेटे देव जायसवाल के साथ सफर कर रहे थे। उड़ान भरने के दौरान तो बच्चे की तबीयत ठीक थी, 

जैसे ही फ्लाइट कुछ देर हवा में रही, उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद शाम 6 बजे फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यहां से उसे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार बच्चे को कार्डियक समस्या थी। पैरेंट्स उसे इलाज के लिए ही दिल्ली से बंगलुरु ले जा रहे थे। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!