कोरोना के इलाज का साइड इफेक्ट: DIG के बेटे की ठीक होने के बाद मौत - INDORE NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर।
कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज वापस ठीक होने के बाद भी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। रिटायर डीआईजी अखिलेश झा के बेटे अमृतेश झा की मौत हो गई। कोरोनावायरस पॉजिटिव आने पर अमृतेश को CHL हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अस्पताल ने प्रोटोकॉल के तहत टाइम बीतने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव बताई हो छुट्टी कर दी। दिल्ली के डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के साइड इफेक्ट के कारण अमृतेश की मृत्यु हुई है।

अस्पताल में 27 को डिस्चार्ज किया, 29 को तबीयत बिगड़ गई

पिता अखिलेश झा ने बताया कि मेरे बेटे अमृतेश की 6 दिसंबर को मैक्स हाॅस्पिटल दिल्ली की एचआर हेड शालिनी से शादी थी। 18 नवंबर को अमृतेश को कोरोना हुआ। मैं उसे सीएचएल ले गया, लेकिन बेड खाली नहीं था तो मेदांता में भर्ती किया। अगले दिन सीएचएल ले गया। नेगेटिव रिपोर्ट आने पर 27 को डिस्चार्ज कर दिया। कमजोरी लग रह थी तो मेदांता अस्पताल गुड़गांव के डॉ. सूद से अपाइंटमेंट लिया। 27 की शाम दिल्ली पहुंचे। अमृतेश एक किमी पैदल चला। 28 को भी वह ठीक था, लेकिन अगले दिन तबीयत बिगड़ी।

अमृतेश झा कांग्रेस प्रवक्ता और बैंक इन्वेस्टर था, जर्मनी से MBA किया था

डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना के इलाज का साइड इफेक्ट है। फेफड़े लगभग खराब हो गए, हार्ट बीट 126-160 पहुंच गई व बीपी 54 पर आ गया। उसे वेंटिलेटर पर रखा। 30 की सुबह वह हमें छोड़कर चला गया। अमृतेश ने जर्मनी से एमबीए किया था। कांग्रेस प्रवक्ता होने के साथ बैंक इन्वेस्टर भी थे। कोरोना काल में ही शेयर से 20 लाख कमाए थे। 

हमारे यहां तो अमृतेश झा की एंटीबॉडी बनी थी: डॉ. निखिलेश जैन

अमृतेश की सेहत में यहां काफी सुधार था। कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी। एंटीबॉडी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। इस वजह से ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद सेहत क्यों बिगड़ी, कहना मुश्किल है। दिल्ली के डॉक्टर इसे इलाज का साइड इफैक्ट कैसे कह रहे हैं, कुछ नहीं कह सकते। -डॉ. निखिलेश जैन, सीएचएल 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!