बहुत जरूरी ना हो तो दिल्ली मत जाना, हाड़ कपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है - DELHI WEATHER REPORT

Updesh Awasthee
भोपाल
। भारत की राजधानी दिल्ली में हड्डियां कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भोपाल समाचार डॉट कॉम अपने श्रेष्ठ पाठक वर्ग को सलाह देता है कि यदि बहुत जरूरी ना हो तो दिल्ली मत जाना।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस

राजधानी दिल्ली से आ रही खबरों के अनुसार दिल्ली मे हड्डी कंपा देने वाली ठंड का कहर शुरू हो गया है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। 

आने वाले दिनों में दिल्ली की सर्दी और बढ़ेगी

मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर लगातार भारी बर्फबारी हो रही है, इसलिए आने वाले दिनों में दिल्ली में और ठंड बढ़ने की संभावनाएं हैं। वहीं दिल्लीवासियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती सर्दी के इस मौसम में खुद को कोरोना वायरस से बचा ले जाना है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!