BHOPAL: दिसंबर में गर्मी पड़ी, 79 साल बाद 5 डिग्री ज्यादा तापमान - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हवा में ठंडक तो है लेकिन सूरज की किरणें काफी तेज है। स्थिति यह है कि रविवार को भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था। रात के समय लोगों को रजाई से बाहर निकलना पड़ा। कुछ लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 79 साल बाद दिसंबर के महीने में इतना तापमान दर्ज किया गया है।

भोपाल में दिन में गर्मी और रात में ठंड क्यों पड़ रही है, यहां पढ़िए

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शहर अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तर भारत के बीच में सक्रिय है। इसके प्रभाव से हरियाणा और उससे लगे पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। एक चक्रवात पश्चिम मप्र पर बना हुआ है। इन तीन सिस्टम के असर से दोपहर के समय हवा का रुख दक्षिण-पूर्व हो जाता है। 

इससे दिसंबर की शुरुआत से ही दिन में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। हालांकि शाम के समय हवा का रुख बदलकर उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हो जाने से रात के समय हल्की ठंड बरकरार है। शुक्ला के मुताबिक सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। इससे वहां के पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर नौ दिसंबर से हवा के रुख में बदलाव होने के आसार हैं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!