दिग्विजय सिंह शादी के 5 साल बाद पहली बार अपनी ससुराल पहुंचे - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह अपनी दूसरी शादी के 5 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे। वह परंपरागत रस्मो रिवाज के साथ उनका स्वागत किया गया। श्रीमती अमृता राय सिंह, श्री दिग्विजय सिंह की दूसरी पत्नी है जो उत्तर प्रदेश के डाला सोनभद्र की रहने वाली है। 

अमृता राय से शादी के लगभग 5 वर्ष बाद दिग्विजय सिंह ने ससुराल का रुख किया। श्री दिग्विजय सिंह, अमृता राय के साथ इन दिनों स्प्रिचुअल टूरिज्म पर है। उन्होंने मिर्ज़ापुर में माँ विंध्यवासिनी, सोनभद्र में अचलेश्वर महादेव व वाराणसी में काशी विश्वनाथ का सपत्नीक दर्शन पूजन किया। अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद उनके अमृता के साथ रिश्ते की बात सामने आई थी जिसे उन्होंने बहुत ही मजबूती से स्वीकर किया था।

ससुराल जलु से मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने अपनी नर्मदा परिक्रमा को यादगार बताते हुए कहा कि वे सोन की यात्रा भी कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अमरकंटक से पटना तक चलना पड़ेगा।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!