2 महिला प्रोफेसरों की एक्सीडेंट में मौत, यहीं पर पति की भी मौत हुई थी, सभी कांग्रेस नेता के परिवार से - INDORE NEWS

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पचौर के पास पानिया रोड पर सोमवार दोपहर कार पलटने से कांग्रेस नेता रघु परमार की भाभी विदुषी परमार (50) और बहन उर्मिला हाड़ा की मौत हो गई। दोनों ननद-भाभी डेली कॉलेज में टीचर थीं। विदुषी की बेटी सुमिरन और रघु की मां प्रेमकुंवर घायल हैं। 

विदुषी बेटी के साथ इंदौर में रहती थीं। कुछ दिन से वे ससुराल लसूड़िया परमार में थीं। नए साल पर पूरा परिवार इकट्ठा होने वाला था। उसकी तैयारी के लिए विदुषी सभी को लेकर खरीदारी करने पचौर जा रही थीं। रास्ते में नियंत्रण खोने से कार पलट गई। कार चला रही विदुषी की मौके पर ही मौत हो गई। ननद उर्मिला की उपचार के लिए लाते समय मृत्यु हुई। दोनों घायलों को इलाज के लिए देर शाम इंदौर लेकर आए, उनका इलाज बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा है। 

घटना के समय रघु हिमाचल प्रदेश में थे। सूचना मिलते ही इंदौर के लिए रवाना हो गए। विदुषी के पति लेफ्टिनेंट राजबहादुर सिंह परमार की मौत भी 10 साल पहले सड़क दुर्घटना में ही हुई थी। संयोग यह है कि जिस स्थान पर विदुषी की मौत हुई है, उससे लगभग 30 किमी दूर ब्यावरा के पास हाईवे पर राजबहादुर की मौत हुई थी। इस घटना में छह लोगों की जान गई थी। इस हादसे के बाद डेली कॉलेज में भी गमगीन माहौल है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!