MP BOARD 9th-11th के सिलेबस में कटौती, यहां पढ़िए - EDUCATION NEWS

भोपाल
। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए नवमी व ग्यारहवीं कक्षा के सिलेबस में भी 20 से 30 फीसद कोर्स में कटौती को अंतिम रूप दे दिया है। इसमें सातवीं, आठवीं व दसवीं में पढ़ाए गए पाठ को कम किया गया है। मंडल ने दसवीं व बारहवीं कक्षा के सिलेबस में लगभग 20 से 30 फीसद कटौती पहले ही कर दी थी। अब नवमी व ग्यारहवीं के जिन विषयों में कटौती की गई है, उसके सिलेबस को मंडल ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 

  • नवमी में हिंदी व विज्ञान में किसी भी पाठ को नहीं हटाया गया है। 
  • गणित में संख्या पद्धति सहित चार अध्याय कम किए गए हैं। 
  • सामाजिक विज्ञान से तीन अध्यायों को हटाया गया है।
  • ग्यारहवीं कक्षा में हिंदी, अंग्रेजी सहित सभी संकाय के विषयों से चार से पांच पाठ हटाए गए हैं। 
  • इसमें खासतौर से सातवीं व आठवीं में पढ़ चुके पाठ्यक्रम को नवमी से हटाया गया है। 
  • नवमी व दसवीं में पढ़ चुके कुछ यूनिट्स की ग्यारहवीं के विषयों में कटौती की गई है। 
  • सिलेबस में कटौती प्रतियोगी परीक्षा को ध्यान रखते हुए भी की गई है। 

कक्षा 9 में इन पाठों को हटाया गया

गणित - संख्या पद्धति
- दो चरो वाले रैखिक सांख्यिकी
- यूक्लिड की ज्यामिति का परिचय
- समांतर चतुर्भुजों और त्रिभुजों के क्षेत्रफल

सामाजिक विज्ञान
अर्थशास्त्र- भारत में खाद्य सुरक्षा
इतिहास - वन्य समाज एवं उपनिवेशवाद
- आधुनिक विश्व में चरवाहे

विज्ञान - पाठ्यपुस्तक में कोई कमी नहीं की गई।
हिंदी - कृतिका भाग -1 - पाठ्यक्रम कम नहीं किया गया है। प्रश्न के रूप में पाठ का सारांश पूछा जाएगा।
क्षितिज भाग-1 - पाठृयक्रम कम नहीं किया गया है।
व्याकरण - व्याकरण में कोई कमी नहीं की गई।

अंग्रेजी 
- द फन दे हैड
-' द लेक इसल ऑफ इनिसफ्री(कविता)
- द डक एंड द कंगारू (कविता)
- काठमांडू
- अ स्लंबर डिड माय स्प्रिट सील(कविता)

संस्कृत - प्रत्यभिज्ञानम्

कक्षा 11 में कम किए गए पाठ

हिंदी - वितान भाग-1 पाठ तीन - आलो-ऑधारि(यह पाठ केवल पढ़ने के लिए होगा, परीक्षा में प्रश्न नहीं दिए जाएंगे)
अंग्रेजी -डिस्कवरिंग टुट : द सागा कंटिन्यूस
-द ब्राउजिंग वर्जन
-द एडवेंचर
- सिल्क रोड
--
संस्कृत - काव्य की अन्य विधाएं
भौतिकी - भौतिक जगत
-अणुगति सिद्धांत
रसायन शास्त्र -द्रव्य की अवस्थायें
- अपचयोपच अभिक्रियाएं
- पर्यावरणीय रसायन

गणित - संबंध एवं फलन
- गणितीय आगमन का सिद्धांत
- रेखीय असमिकाएं
- गणितीय विवेचन

जीवविज्ञान - जीव जगत
- जीव जगत का वर्गीकरण
- कोशिका जीवन की इकाई

वाणिज्‍य संकाय - विनिमय विपत्र
- अपूर्ण अभिलेखों से खाते
- लेखांकन में कंप्यूटर का अनुप्रयोग

- कंप्यूटरीकृत लेखाप्रणाली
कला संकाय - समय की शुरुआत से

- संस्कृतियों का टकराव
- भारत का संविधान सिद्धांत और व्यवहार(संघवाद व स्थानीय शासन)
- प्राकृतिक संकट तथा आपदाएं, कारण, परिणाम और प्रबंध
- पर्यावरण और समाज

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !