सांवेर सीट पर कांग्रेस नेता सपरिवार ने बीजेपी नेता को पीटा, कपड़े फाड़ दिए - INDORE NEWS

इंदौर
। मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली विधानसभा सीटों में से एक सांवेर विधानसभा सीट पर एक कांग्रेस नेता ने अपने परिवार के साथ मिलकर भाजपा नेता श्रीकृष्ण मालवीय को जमकर पीटा। भाजपा नेता के कपड़े फाड़ दिए। श्री बाल वीर के साथ मौजूद उनके दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। लसूडिया थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता एवं उसके परिवार के 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शरद पूर्णिमा के भंडारे को, भाजपा का भंडारा समझ कांग्रेस नेता ने हमला कर दिया

जानकारी के अनुसार रविदास नगर में भाजपा कार्यकर्ता श्रीकृष्ण मालवीय का कार्यालय है। इसके ठीक पीछे शरद पूर्णिमा के अवसर पर माता का भंडारा चल रहा था। कांग्रेसियों ने यह मान लिया कि भंडारे का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता लीलाधर जायसवाल, गुड्डू जायसवाल और उनके परिवार के अन्य लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनका ऑफिस छोड़ दिया। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया

मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में लसूड़िया थाने पहुंच गए। यहां पर भाजपाइयों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। जिला अध्यक्ष सोनकर ने आरोप लगाया कि हमारे कार्यकर्ता मालवीय को कांग्रेस के नेता जायसवाल ने बेवजह पीटा। एक कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई है।

पीड़ित भाजपा नेता ने बताया: मुझे पीटा और मेरे कपड़े फाड़ दिए, दोस्त भी घायल हो गया

शिकायतकर्ता श्रीकृष्ण मालवीय ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में मेरी किराने की दुकान है। गली में चुनावी बैठक थी। जिसके खत्म होने पर वे क्षेत्र में ही चल रहे भंड़ारे में कुछ लोगों के साथ जाने के लिए निकले थे। मेरे घर के सामने रहने वाले लीलाधर ने मेरा रास्ता रोक लिया और बोला कि मेरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को क्यों तोड़ रहा है। इसके वह गालियां देने लगा। मैंने उससे कहा कि मैं किसी कार्यकर्ता को नहीं तोड़ रहा हूं। इसके बाद लीलाधर सहित उसके परिवार के अन्य लोगों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इन्होंने डंडे, चाकू और ब्लेड से मुझ पर हमला किया और मेरे कपड़े फाड़ दिए। इनके परिवार की महिलाओं ने मेरे घर और कार्यालय में पथराव किया, जिसमें मेरे दोस्त महेश जोशी को गंभीर चोट आई है।

भाजपा नेता श्रीकृष्ण मालवीय ने हम पर हमला किया है: श्रद्धा जायसवाल

वहीं, दूसरे पक्ष की श्रद्धा जायसवाल का कहना है कि हमारे घर के सामने संकरी गली में इन्होंने अपना कार्यालय खोल रखा है। जहां 40 से 50 कार्यकर्ता दिन में सुबह 8 से रात 1 बजे तक बैठे रहते हैं। इस दौरान ये शराबखोरी भी करते हैं। हमारे यहां गेट नहीं है, सीधा शटर लगा है, जिससे घर के भीतर सीधे दिखाई देता है। श्रद्धा का आरोप है कि भंडारे का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही किया है। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं वोटर हैं। ये हम पर भाजपा को वोट देने का दबाव बना रहे हैं। हमने मना किया तो इन्होंने रात में बाहर से शटर लगाकर पथराव किया। हम बाहर आए तो इन्होंने मेरे भाई के साथ मारपीट की। हमने नहीं इन्होंने खुद ही अपने घर के कांच तोड़े हैं। इन्होंने ब्लेड से भी खुद पर हमला किया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !