INDORE में बांग्लादेश की लड़कियां सप्लाई करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार - MP NEWS

इंदौर।
इंदौर में बांग्लादेश की लड़कियां सप्लाई करने का आरोपी सागर जैन दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। विजय नगर पुलिस का कहना है कि सागर जैन दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड के यहां छुपा हुआ था। आरोप है कि सागर जैन बांग्लादेश की लड़कियों को फ्री में ड्रग्स उपलब्ध कराकर उन्हें गुलाम बना लेता था और फिर इंदौर की प्राइवेट पार्टियों में लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने सागर जैन की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार नहीं किया है। 

मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण डीआईजी खुद उससे पूछताछ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सागर जैन ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसके संपर्क में 15 से ज्यादा लड़कियां हैं। शुरुआत में वह लड़कियों को फ्री में ड्रग्स मुहैया कराता था लेकिन बाद में इसके लिए मोटी कीमत वसूलने लगा। 

पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि वह लड़कियों को ड्रग्स इसलिए देता था, ताकि वे रैकेट को छोड़कर कहीं और जाने का प्लान भी ना कर पाए। सागर जैन पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। इंदौर पुलिस को पता चला कि वह अपने गर्लफ्रेंड के दिल्ली वाले घर में छिपा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची विजयनगर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!