INDORE में तूफान ने ठंडी हवाओं को भड़का दिया, तापमान सामान्य के नीचे - MP NEWS

इंदौर।
शहर में पहली बार रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया। यानी संकेत मिल गया है कि इंदौर में कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। दरअसल साउथ इंडिया में आए निवार नाम के तूफान ने इंदौर में अपना असर दिखाया है। प्रभावहीन होती जा रही नॉर्थ-ईस्ट हवाओं को फिर से भड़का दिया है। नतीजा ठंडी हवाओं की लहर रात में तेज हो गई है।

रात में 2 डिग्री, दिन में 4 डिग्री तापमान कम हुआ

गुरुवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा था, जो शुक्रवार रात को अचानक 2 डिग्री से ज्यादा गिरकर 11.8 डिग्री पर आ गया। वहीं, दिन के पारे में भी काफी गिरावट आई है। यह 28.8 से करीब 4 डिग्री लुढ़ककर 25 डिग्री पर आ गया है। रात में चली सर्द हवाओं के कारण खिड़की, दरवाजे तो हिले ही लोगों के हाथ-पैर भी ठंड के कारण हिलते रहे। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम पारा 7 से 9 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ है।

इसलिए अब तक पारा 13 से 14 डिग्री पर बना हुआ था

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुजरात तरफ बने चक्रवात से इंदौर को नमी मिल रही थी और यह 43 प्रतिशत तक बनी हुई थी। इसी वजह से तापमान में गिरावट नहीं आ रही। जबकि दिल्ली के प्रभाव से मप्र के ग्वालियर, दतिया, उमरिया, नौगांव आदि जिलों में पारा शीतलहर के करीब पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है एक-दो दिन में हवा की रफ्तार में कमी आएगी और यह 5 से 7 किमी, जो सामान्य है, उस रफ्तार से चलेगी।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !