बेडरूम में पत्नी का चेहरा चाकू से गोदकर गला काट दिया, हत्या के बाद आत्महत्या की कोशिश - MP NEWS

NEWS ROOM
खंडवा।
 मप्र के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में एक युवक ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। बुधवार-गुरुवार रात जमीला पति रियाज पिता हबीब शाह (36) अपनी 14 साल की बेटी के साथ सो रही थी। रियाज ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। 

आरोपी ने पहले उसकी आंख फोड़ी, फिर गला काटा। इसके बाद चेहरे पर ही सात-आठ वार किए। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल किया। शोर होने पर बेटी और परिजन जाग गए। उन्होंने बीच-बचाव किया। इस दौरान छोटे भाई और अन्य परिजन के कपड़े भी खून से सन गए। लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। रात 1 बजे घायल आरोपी रियाज शाह को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका जमीला का गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। 

घटना के बाद पंधाना थाना प्रभारी राधेश्याम मालवीय, बोरगांव पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश सिद्या व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल आरोपी रियाज शाह को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

रियाज पेशे से किसान है। जिला अस्पताल में भर्ती रियाज का कहना है कि 'जमीला करीबी रिश्तेदारों व परिजन से हंसकर बातें करती थी। यह मुझे पसंद नहीं था। लोग भी कहते थे कि तेरी पत्नी गलत है, लेकिन मैंने कभी उसे संदिग्ध अवस्था में किसी के साथ नहीं देखा और न ही पकड़ा। फिर भी मेरे मन में गलत विचार चल रहे थे। 2007 में शादी हुई। जमीला से मैं मोहब्बत करता था। मेरी एक 14 साल की बेटी आयशा है। पत्नी की हत्या की तैयारी पहले ही कर ली थी। उसे आज नहीं, तो कल जरूर मारता। पछतावा तो हो रहा है, लेकिन अब सब बर्बाद हो गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!