C -21 मॉल के पास हुक्का पार्लर सील, मालिक और मैनेजर हिरासत में - INDORE NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के विजयनगर क्षेत्र में C-21 मॉल के पीछे एक मकान पर प्रशासन ने रविवार को छापा मारा। यहां अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। पुलिस ने हुक्का पार्लर के मालिक और मैनेजर को हिरासत में लिया है।

कनाड़िया एसडीएम अक्षयसिंह के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां एक मकान पर अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इस पर एसडीएम ने यहां छापा मारा। यहां मकान के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। अंदर जाकर देखा तो यहां कुछ फ्लेवर की हुक्का सामग्री मिली। यहां बिना लाइसेंस शराब भी परोसी जा रही थी। कुछ शराब की बोतलें भी मिली हैं।  

हालांकि ऐसा लगता है कि छापे की सूचना पहले ही इसके मालिक को मिल चुकी थी। कई चीजें यहां से हटा दी गई थीं। फिर भी कुछ जलते हुए हुक्के भी मिले। एसडीएम ने बताया कि हुक्का पार्लर के मालिक करण और उसके मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। साथ ही, हुक्का पार्लर को सील कर दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !