भारत में बैंक स्ट्राइक की घोषणा, नए श्रम कानून के खिलाफ AIBA की हड़ताल को AIBEA का समर्थन - NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
भारत में बैंक स्ट्राइक की घोषणा कर दी गई है। बैंक कर्मचारी 26 नवंबर 2020 को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का आह्वान एवं ऐलान AIBA द्वारा किया गया जिसे बाद में AIBEA ने समर्थन दे दिया। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक साथ आ जाने के कारण हड़ताल के 100% सफल होने की संभावना बढ़ गई है।

यह हड़ताल केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ की जा रही है। हड़ताल में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने भी शामिल होने का एलान किया है। इस हड़ताल का प्रतिनिधि AIBA कर रही है। एआईबीईए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर ज्यादातर बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है। इस हड़ताल में करीब 30,000 बैंक कर्मचारी शामिल होंगे।

नया श्रम कानून कॉरपोरेट के हित में है

एआईबीए ने इसके बारे में बताते हुए कहा की, 'हालिया सत्र के दौरान लोकसभा में कारोबारी सुगमता के नाम पर 27 मौजूदा श्रम कानूनों की जगह लेने वाला नया श्रम कानून पारित किया गया है, जो पूरी तरह कॉरपोरेट के हित में है। इस प्रक्रिया में 75 फीसदी कर्मचारियों से नए प्रावधान के तहत कानूनी संरक्षण छीनकर उन्हें श्रम कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!