रात में दही खाने से एक की मौत, 7 गंभीर - दही कब खाना चाहिए

Bhopal Samachar
जबलपुर।
दही को सुपर फूड कहा गया है। दही खाने के दर्जनों फायदे हैं परंतु आयुर्वेद के अनुसार यदि सूर्यास्त के बाद दही का सेवन किया गया तो यह जानलेवा हो सकता है, आयुर्वेद में इसे जहर के समान बताया गया है। लोग आयुर्वेद पर विश्वास नहीं करते और कई बार डिनर में दही को शामिल कर लेते हैं। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक परिवार ने भी ऐसा ही किया। पूरा परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। 10 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि परिवार के शेष 7 लोगों की हालत गंभीर है उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना के सवैचा ग्राम पंचायत के लदबद गांव में रामप्रसाद पटेल पिता जग्गभान उम्र 60 वर्ष के घर भाई दूज के अवसर पर रात में भोजन के दौरान दही का सेवन किया गया जिससे पूरा परिवार फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गया। पूरे परिवार को सबसे पहले हिनौती गांव में संचालित क्लीनिक से कथित डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया गया लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया यहां सभी का उपचार किया जाने लगा इस दौरान पुष्पेंद्र पटेल उम्र 10 साल की मौत हो गई। 

कलेक्टर रविंद्र चौधरी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और जिन लोगों की हालत गंभीर थी उन्हें जिला चिकित्सालय जयपुर करवाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार जो लोग फूड प्वाइजनिंग से ग्रसित हुए हैं उनमें सुरेश पटेल पिता रामप्रसाद उम्र 40 वर्ष, सुरेंद्र पटेल पिता रामप्रसाद उम्र 26 वर्ष, सुषमा पटेल पिता सुरेंद्र पटेल उम्र 24 वर्ष, अनीता पटेल पिता रामप्रसाद, शिवानी पटेल पिता सुरेंद्र उम्र 2 वर्ष, अजय पटेल पिता राम प्रसाद पटेल उम्र 16 वर्ष, पुष्पेंद्र पटेल पिता रामप्रसाद उम्र 10 वर्ष शामिल है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है कि इतने सारे लोग सचमुच दही खाने से बीमार हुए या फिर किसी ने उनके खाने में जहर मिला दिया था। 

आइए जानते हैं रात को दही खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं 

✔ म्यूकस यानी बलगम सामान्य से अधिक मात्रा में बनने लगता है। 
✔ उल्टी हो सकती है।
✔ नियमित रूप से रात में दही खाने से वजन बढ़ता है।
✔ जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। 
✔ चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं। 
✔ रात में दही खाने से पाचन-क्रिया प्रभावित होती है।
✔ दही को पचाने के लिए शरीर को एनर्जी बर्न करनी पड़ती है जो रात के समय काफी हानिकारक है।
✔ शरीर में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
✔ अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में सूजन है तो रात के समय दही खाने सूजन और बढ़ सकती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!