एक कौवा जो 389 kmpl की स्पीड से उड़ता है, क्या आप जानते हैं, दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी - GK IN HINDI

कहो तो आपने देखा होगा, भारत में इसके साथ शुभ-अशुभ विचार और पूर्वजों की उपस्थिति भी जुड़ी हुई है। कौवा को उड़ते हुए आपने भी देखा हुआ परंतु क्या आपने किसी कौवा को 389 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ते हुए देखा है। आइए दुनिया के सबसे तेज उड़ने वाले पक्षी के बारे में जानते हैं:-

उड़ते हुए शिकार करता है, जीवित पक्षियों को निगल जाता है 

इसका नाम पेरेग्रीन फाल्कन है। इसे परदेसी बाज भी कहते हैं। यह एक बड़ा कौवे के आकार का फाल्कन है, जिसका पीठ नीला-भूरे रंग, अंडरपर्ट्स सफ़ेद तथा सिर काले रंग का होता है। यह ध्रुवीय क्षेत्र को छोड़कर पृथ्वी के लगभग हर क्षेत्र में पाया जाता है। इस पक्षी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह उड़ान भरते हुए जीवित पक्षियों को ही पकड़कर खाता है। जियोग्राफी TV ने दुनिया के सबसे तेज उड़ने वाले पक्षियों की रिसर्च के दौरान इसकी अधिकतम उड़ने की क्षमता 389 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की है। 

इंसान के घरों में या चट्टान के किनारे रहता है, DDT से मर जाता है 

दुनिया का सबसे तेज उड़ान भरने वाला पक्षी अपना घोंसला बनाना पसंद नहीं करता। केवल मादा पक्षी जब अंडे देती है तब घोंसला बनाती है। यह पक्षी ज्यादातर इंसान की बनाई गई संरचनाओं में रहना पसंद करता है। इसके अलावा यह चट्टानों के किनारे अपना अस्थाई ठिकाना बनाता है। मनुष्य द्वारा बनाया गया केमिकल DDT इसके लिए जानलेवा है।

दुनिया के सबसे तेज उड़ाने वाले पक्षियों की लिस्ट

पेरेग्रीन फाल्कन 389 किमी / घंटा
गोल्डन ईगल 240–320 किमी / घंटा
वाइट-थ्रोटेड नीडलटेल 169 किमी / घंटा
यूरेशियन हॉबी 160 किमी / घंटा
फ्रिगेट बर्ड 153 किमी / घंटा
स्पर विंग गूज़ 142 किमी / घंटा
रेड ब्रेस्टेड मेर्गंसेर 129 किमी / घंटा
रॉक डोव (कबूतर) 148.9 किमी / घंटा
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !