मध्यप्रदेश कांग्रेस को नया स्वरूप देना होगा: दिग्विजय सिंह - MP NEWS

0
भोपाल
। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सूत्र संचालक पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी एवं कार्यकर्ताओं को कड़ा संघर्ष करना होगा और इसके लिए कांग्रेस को नया स्वरूप देना होगा। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी एवं विधायक दल में एक वर्ग ऐसा बन गया है जो कमलनाथ को स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर रहा है। कई लोगों ने दुष्यंत कुमार की इन पंक्तियों को शेयर किया है "तुम्हारे पाँव के नीचे कोई ज़मीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यक़ीन नहीं।"

ग्वालियर-चंबल में नई कॉंग्रेस खड़ी हो गई: दिग्विजय सिंह

श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र में हुए उपचुनाव में नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए उसका विश्लेषण होना चाहिए। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में 16 में से 7 हम जीते। भांडेर में फूल सिंह बरैया जी केवल 171 वोट से पीछे रह गए। लोग समझते थे सिंधिया जी के जाने के बाद कॉंग्रेस समाप्त हो जाएगी। पर नई कॉंग्रेस खड़ी हो गई। 

जिन्होंने हमें वोट दिया उनका आभार: दिग्विजय सिंह

श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मालवा निमाड़ बुंदेलखंड क्षेत्र में नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए। कॉंग्रेस जन एक हो कर लड़े कहीं भी गुटबाज़ी की कोई शिकायत नहीं आई। सभी कॉंग्रेस जनों को धन्यवाद। जिन मतदाताओं ने हमें मत दिए उनके प्रति आभार। 

कांग्रेस को नया स्वरूप देना होगा: दिग्विजय सिंह

श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कॉंग्रेस को नया स्वरूप देना होगा। कमलनाथ जी के नेतृत्व में रही 15 महीनों की सरकार में किसानों के हित में क़र्ज़ माफ़ी बिजली के बिलों में किसानों व आम परिवारों को राहत विधवा तथा वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि जैसे जनहित में लिए गए निर्णयों को पालन करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। 

हमें यह समझना चाहिए हर चुनौती में अवसर भी है: दिग्विजय सिंह

श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा प्रतिशोधात्मक कार्रवाई कर रही है और भी करेगी। हमें एक हो कर अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ना पड़ेगी। मार्ग कठिन है संघर्ष पूर्ण है चुनौती पूर्ण है। लेकिन कांग्रेस पार्टी संघर्ष में ही मज़बूती के साथ खड़ी होती है। हमें यह समझना चाहिए हर चुनौती में अवसर भी है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!