JABALPUR में हत्या, भाई के घर के सामने मिली युवक की लाश - CRIME NEWS

NEWS ROOM
जबलपुर।
मप्र की संस्कारधानी जबलपुर के कछपुरा ब्रिज के समीप एक युवक की लाश उसके भाई के घर के सामने मिली। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्यारों की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीएल मैरिज गार्डन के समीप रहने वाले सतीष पटैल उम्र 49 वर्ष की अज्ञात तत्वों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद सतीष की लाश को उसके घर के सामने ब्रिज की सीढिय़ों पर फेंककर भाग निकले, सुबह 6.30 बजे के लगभग लोग घर से टहलने के लिए निकले तो देखा कि सतीष की लाश ब्रिज की सीढिय़ों पर पड़ी है। सिर व कनपटी पर धारदार हथियार के निशान है। जिसकी सूचना भाई अजय पटैल सहित अन्य परिजनों को दी गई। जिस पर परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोग एकत्र हो गए।

पुलिस के अनुसार सतीष की हत्या कर लाश को यहां पर लाकर फेंका गया है। लाश को घसीटने के भी निशान मिले है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि सतीष घर से निकला तो किन किन लोगों से मिला, कहां कहां गया था। पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ शुरु कर दी है।

11 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!