राशि के अनुसार जानिए आपका दोस्त वफादार है या गद्दार - rashi friendship chart

Updesh Awasthee
मित्रता तो पति-पत्नी के बीच भी होती है, पिता-पुत्र, मां-बेटी और भाई-बहन के बीच भी होती है परंतु यहां हम जिस की बात कर रहे हैं उसे दोस्ती कहते हैं। दो अलग-अलग परिवारों में जन्मे ऐसे लोग जो बिना किसी रक्त संबंधी या रिश्तेदारी के एक दूसरे के सुख दुख के साथी बन जाए दोस्त कहलाते हैं। पति पत्नी के मध्य मित्रता से ज्यादा गुण मिलान पर ध्यान दिया जाता है, जो जन्मपत्रिका पर आधारित होते हैं लेकिन दोस्ती बिना कुंडली मिलाएं की जाती है। इसलिए नाम का प्रथम अक्षर सबसे प्रभावशाली माना जाता है। हम यहां आपको कुछ ऐसी राशि वाले व्यक्तियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें गोचर के अनुसार सच्चा दोस्त माना जाता है। हालांकि यह 100% खरा नहीं है लेकिन ज्यादातर मामलों में प्रमाणित है।

1. वृष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृष राशि के जातक सच्चे दोस्त होते हैं। कहते हैं कि इस राशि के जातक मुश्किल समय में अपने दोस्त का साथ नहीं छोड़ते हैं। यह ना केवल व्यक्तिगत रूप से आपकी सहायता करते हैं बल्कि आपके लिए दूसरों से भी सहायता और समर्थन जुटाने की कोशिश करते हैं। वृषभ राशि वाले लोगों के नाम निम्नांकित अक्षरों से शुरू होते हैं:- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो 

2. मकर राशि- कहते हैं कि मकर राशि के जातक दोस्ती निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह वफादार होते हैं। यह दोस्तों के राज को दूसरों के साथ शेयर नहीं करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के जातक मिथुन राशि के जातकों से दोस्ती न करें। कहते हैं कि इनसे इनकी दोस्ती लंबी नहीं चल पाती है। मकर राशि वाले व्यक्तियों के नाम का प्रथम अक्षर निम्न में से कोई एक होता है:- भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि 

3. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए मिथुन और धनु राशि वाले अच्छे दोस्त साबित होते हैं। कहते हैं कि सिंह राशि के जातक दोस्ती में अपना फायदा-नुकसान न देखकर दोस्त का साथ देते हैं। सिंह राशि वाले व्यक्तियों के नाम का प्रथम अक्षर निम्न में से कोई एक होता है:- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे 

4. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को भी सच्चा मित्र माना जाता है। कहते हैं कि इस राशि के जातक दोस्त की बुराई सुनना पसंद नहीं करते हैं और अपने दोस्त का हर परिस्थिति में साथ देते हैं। मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के नाम का प्रथम अक्षर निम्न में से कोई एक होता है:- क, की, कु, घ, छ, के, को, ह

5. कर्क राशि- कर्क राशि के जातक दोस्ती निभाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। माना जाता है कि इस राशि के लोग दोस्त को कभी मुश्किल समय में अकेला नहीं छोड़ते हैं। कर्क राशि के जातकों की मीन राशि वालों से खूब बनती हैं। कर्क राशि वाले व्यक्तियों के नाम का प्रथम अक्षर निम्न में से कोई एक होता है:- हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!