मप्र स्थाई कर्मी कल्याण संघ ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए ज्ञापन सौंपा - MP EMPLOYEE NEWS

सीहोर। म.प्र. स्थाई कर्मी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष गजराज सिंह गेहलोत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार मण्डलोई को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी के रूप में परिभाषित किया गया है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता थी। शासन द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक सी - 3-12 / 13 / 1 / 3 दिनांक 29-06-2014 की कंडिका 11.1 द्वारा कार्यभारित आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के दिवंगत होने पर अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी। परिवार के आश्रित नामित सदस्य को 2 लाख रूपये अनुकंपा अनुदान के रूप में देय होगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा कार्यभारित एवं आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की मृत्यु होने पर 31-08 2016 को परिपत्र जारी कर कार्यभारित एवं आकस्मिक निधि से वेतन वाले सेवा के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश जारी किए गए हैं। 

माननीय मुख्यमंत्री से संघ का विनम्र आग्रह है कि कार्यभारित आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के सामान स्थाई कर्मियों द्वारा शासकीय कार्यो का संपादन किया जाता है और स्थाई कर्मी वर्ग प्रदेश का सबसे कम वेतन पाने वाला कर्मचारी है। घर के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर परिवार के पालन पोषण का अन्य कोई रास्ता आसान नहीं होता केवल भूखा मरने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अतेव संघ द्वारा अनुरोध किया गया है कि स्थाई कर्मियों के दिवंगत होने पर उनके आश्रितों को इसी सेवा की पदस्थापना के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश उपचुनाव से पूर्व पारित किये जावे। 

इस अवसर पर उपस्थित संघ के पदाधिकारी व कर्मचारियों में प्रमुख रुप से केवलराम सोनिया, ब्रजेन्द सिंह तोमर, हरीप्रसाद राठौर, विष्णुप्रसाद कुशवाह, शेष नारायण शर्मा, भगवान सिंह यादव, संतोष आर्य, ओमप्रकाश सोनी, ओमप्रकाश शर्मा, गुलाब सिंह मेवाड़ा, संतोष यादव, लखनलाल मालवीय, रामसिंह इन्दौरिया, दिनेश गुप्ता, सूरज सिंह अहिरवार, अमृतलाल  परमार, दीपसिंह ठाकुर, घीसीलाल परमार, कमलसिंह मेवाड़ा, सुभाष मेवाड़ा, प्रेमनारायण राठौर, ज्ञानसिंह मेवाड़ा, सुरेश केवट, लखनलाल विश्वकर्मा, दिनेश उपाध्याय सहित सभी स्थाई कर्मी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !