जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की कौन सी तस्वीर घर लाएं, यहां पढ़िए - JANMASHTAMI SPECIAL

Updesh Awasthee
श्री कृष्ण, भगवान विष्णु का एक ऐसा अवतार है जिन्होंने सर्वाधिक चमत्कार किए और आज भी भगवान कृष्ण के चमत्कार सुनने को मिल जाते हैं। श्री कृष्ण की तस्वीरें भी काफी चमत्कारी होती है। उनका अपना प्रभाव होता है। लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं जब श्री कृष्ण की तस्वीर लगाने से घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। जैसे दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की तस्वीर घर लाने की परंपरा है उसी प्रकार जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर लाने की परंपरा है। हम आपको बताते हैं कि किस तरह की तस्वीर घर में क्या प्रभाव छोड़ती है। ताकि आप अपनी मनोकामना के अनुसार श्री कृष्ण की तस्वीर ला सकें।

श्री कृष्ण की कौन सी तस्वीर से क्या प्रभाव पड़ता है 

दांपत्य जीवन में सुख एवं शांति के लिए बेडरूम में श्री राधा कृष्ण की तस्वीर लगाएं। 
संतान प्राप्ति के लिए भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप एवं बछड़े के साथ गाय की तस्वीर बेडरूम में लगाएं। 
यदि परिवार के किसी सदस्य में कॉन्फिडेंस की कमी है तो उसके कमरे में गोवर्धन पर्वत उठाते हुए भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर लगाएं। 
परिवार में भक्ति भावना के लिए उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर भगवान श्री कृष्ण के भजन करती हुई मीराबाई की तस्वीर लगाएं। 
लक्ष्य में सफलता के लिए कालिया नाग पर नृत्य करते भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की तस्वीर लगाएं। 
रसोई घर में पूर्व दिशा की दीवार पर माखन खाते हुए लड्डू गोपाल जी की तस्वीर लगाने से भंडार भरे रहते हैं एवं भोजन विषाक्त नहीं होता।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!