कमलनाथ के राइट हैंड जीतू पटवारी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष | MP NEWS

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने सबसे खास विधायक जीतू पटवारी को कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष बना दिया है। अब तक इस पद पर शोभा ओझा विराजमान थी। कमलनाथ ने उन्हें राज्य महिला आयोग का चेयरमैन बना दिया था, सत्ता परिवर्तन के बाद शिवराज सिंह ने उन्हें हटा दिया था। 

पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष भी हैं। 1 अप्रैल को कमलनाथ के हस्ताक्षर से जीतू पटवारी का नियुक्ति पत्र जारी किया गया। इंदौर के कांग्रेस नेता जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में मोर्चा संभालेंगे। जीतू पटवारी कांग्रेस पार्टी के अकेले ऐसे नेता है जिनका कुछ पत्रकारों के साथ अच्छा रिश्ता है। हालांकि यह उनके मंत्री बनने से पहले तक थे। 15 महीनों में रिश्तो की परिभाषा शायद कुछ बदली है।

24 विधानसभाओं में उपचुनाव के लिए महत्वपूर्ण 

कांग्रेस पार्टी का मीडिया विभाग आने वाले 24 विधानसभाओं के उपचुनाव के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी के सामने बड़ा टारगेट है। उसे यदि सत्ता में वापस आना है तो 24 में से 17 सीटें जीतना पड़ेगी। इस बार शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ हैं। दोनों कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी चुनौती हो सकते हैं। ऐसे में मीडिया कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!