कमलनाथ कैंप में सन्नाटा, दिग्विजय ने दोहराया फ्लोर टेस्ट करवाएंगे | MP NEWS

भोपाल। कांग्रेस एवं साथी विधायकों को जयपुर भेजने के बाद कमलनाथ कैंप में दिनभर सन्नाटा रहा। मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से कोई नया बयान नहीं आया। बुधवार शाम को दिग्विजय सिंह ने जरूर दोहराया है कि हम फ्लोर टेस्ट करवाएंगे। माना जा रहा है कि 15 या 16 तारीख को फ्लोर टेस्ट हो सकता है। 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि 100% फ्लोर टेस्ट करवाएंगे। कितनी अजीब बात है कि कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे भाजपा के नेता लेकर आ रहे हैं। आप समझ सकते हैं कि ऑपरेशन भाजपा का था या नहीं। ये कांग्रेस पार्टी की अंतरकलह नहीं है ये भाजपा का सोचा समझा षड्यंत्र है इसकी हम निंदा करते हैं। 

जिसने आग में घी डाला उसे ही बुझाने भेज दिया 

मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से दो मंत्रियों को बेंगलुरु भेजा गया है। टारगेट है बेंगलुरु में मौजूद 22 कांग्रेस विधायकों से बातचीत करना और उन्हें वापस कांग्रेस में शामिल करना। दो मंत्रियों में पहला नाम है डॉक्टर गोविंद सिंह, निश्चित रूप से यह एक उचित चुनाव है। डॉक्टर गोविंद सिंह वह नाम है जो किसी भी गुट के नेता से बात करने में सक्षम है। गोविंद सिंह के पास विषम परिस्थितियों में जीत हासिल करने का पुराना अनुभव भी है लेकिन उनके साथ कमलनाथ के नजदीकी सज्जन सिंह वर्मा को भी भेजा गया है। सज्जन सिंह वर्मा वही नेता हैं जिन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के बीच सुलग रही चिंगारी में घी डालने का काम किया था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !