राजस्व निरीक्षक टॉयलेट जाते समय रिश्वत ले रहे थे, गिरफ्तार | MP NEWS

Revenue Inspector bada malhara Hanuman Singh markam arrest by lokayukt police: Corruption charge

बड़ामलहरा (छतरपुर)। राजस्व निरीक्षक मंडल सड़वा मे पदस्थ राजस्व निरीक्षक हनुमान सिंह मरकाम को आज गुरुवार को लोकायुक्त सागर की टीम ने पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। राजापुर निवासी एक कृषक बारे लाल प्रजापति पिता नन्दी प्रजापति(60)वर्ष से तरबीम एवं सीमाकंन की एवज में सत्रह हजार रुपये मांग की गई थी जिसमें पांच हजार रुपए आज लेते हुये लोकायुक्त पुलिस ने दबोच लिया। आरआई हनुमान सिंह ने इस कार्यवाही को द्वेषभावना से प्रेरित बताया।

राजस्व निरीक्षक हनुमान सिंह मरकाम रिश्वत लेते गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक आज सुबह बड़ामलहरा तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल सड़वा मे पदस्थ आरआई हनुमान सिंह तहसील परिसर में स्थित अपने शासकीय आवास पर जब नित्य क्रिया हेतु जा रहे थे कि फरियादी ने पांच हजार की रिश्वत उनके हाथ में दी। उसी दौरान लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़ा की टीम में शामिल आरक्षक आशुतोष ब्यास,सुरेंद्र सिंह ठाकुर, बिक्रम सिंह राजपूत, यशवंत सिंह ठाकुर, सन्तोष गोस्वामी, अजय क्षत्री ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

₹20000 रिश्वत मांगी थी, ₹17000 में तय हुआ

कृषक बारे लाल प्रजापति ने बताया कि पटवारी हल्का बराज में भूमि खसरा न 80 उसकी पत्नी जमना बाई के नाम पर है। जिसके सीमाकन एवं तरबीम में आरआई साहब द्वारा बीस हजार रुपया मांगे जा रहे थे। मेरे विनय करने पर सत्रह हजार रुपये मैं तय हुआ जिसमे प्रथम किश्त पांच हजार रुपया आज दिया जाना तय था। जिसकी शिकायत मैंने लोकायुक्त से की जिस पर आज कार्यवाही की गई। 

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला पंजीबद्व

लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़ा ने बताया कि फरियादी बारे लाल प्रजापति आत्मज नन्दी प्रजापति निवासी राजापुर ने 3मार्च को आबेदन दिया था कि सीमाकन एवं तरमीम मैं राजस्व निरीक्षक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही हैं 4 मार्च को उक्त आबेदन की तस्दीक कराई गई जो सही पाये जाने पर आज गुरुवार को आर.आई. हनुमान सिंह के तहसील परिसर मे स्थित शासकीय आवास पर छापा मारकर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा लिया जिसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरआई मरकाम को मुचलके पर रिहा कर दिया। लोकायुक्त पुलिस अब विभागीय कार्रवाई के लिए सूचना जारी करेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !