दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सबसे ताकतवर नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन पर्चा भरने के लिए श्री दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता राव सिंह एवं बेटे मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ पहुंचे थे। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ दोनों पद ठुकरा दिए थे: दिग्विजय सिंह 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को उपमुख्यमंत्री या कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पद ऑफर किया गया था परंतु उन्होंने दोनों प्रस्तावों को ठुकरा दिया। दरअसल दिग्विजय सिंह छह मंत्री सहित 14 विधायकों के गायब हो जाने के बाद का घटनाक्रम बता रहे थे। 

कांग्रेस में अब दिग्विजय सिंह सर्वमान्य और एकमात्र नेता 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी में दिग्विजय सिंह अब सर्वमान्य और एकमात्र नेता रह गए हैं। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा मध्यप्रदेश में कमलनाथ कैंप ताकतवर माना जाता है परंतु मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं दिग्विजय सिंह की पीछे चलते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!