दिग्विजय सिंह का इंतजार कर रहे हैं CM कमलनाथ: मप्र में असमंजस की स्थिति | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के डिसीजन पर सीएम कमलनाथ के स्टेटमेंट के बाद मध्यप्रदेश में कंफ्यूजन की स्थिति बन गई है। रात 11:00 बजे तक कंफर्म नहीं हो पाया कि 20 मार्च शुक्रवार को विधानसभा का सत्र आयोजित हो रहा है या नहीं। 

दिग्विजय सिंह बेंगलुरु से दिल्ली रवाना

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राजगुरु दिग्विजय सिंह बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने शाम 7:20 बजे इंडिगो फ्लाइट टेक ऑफ किया है। उम्मीद है शुक्रवार सुबह 6:00 बजे दिल्ली से रवाना होकर 8:00 बजे भोपाल पहुंचेंगे। श्री दिग्विजय सिंह के भोपाल पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की कांग्रेस पार्टी क्या करने वाली है। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार सुबह 12:00 बजे पत्रकारों को बुलाया 

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ में शुक्रवार 20 मार्च 2020 को सुबह 12:00 बजे पत्रकारों को बुलाया है। यह वही तारीख है जब सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। कहने की जरूरत नहीं किस दिन का एक-एक मिनट सरकार के लिए काफी कीमती है। ऐसी स्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, कई तरह के कयासों को जन्म दे रहा है।

मध्य प्रदेश की राजनीति, आज की ताजा खबर | MP political crisis latest news

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!