डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी कौन है, जिन्हें भाजपा ने राज्यसभा का टिकट दिया | ABOUT Dr. Sumer Solanki

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में राज्यसभा की दूसरी सीट के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। यह नाम है डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी। इनके नाम की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी में कुछ चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोग जानना चाहते थे कि यह डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी कौन है और भारतीय जनता पार्टी ने ने राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी क्यों बनाया। आइए जानते हैं: 

डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी मूल रूप से एक प्रोफेसर है। इन्होंने पीएचडी किया है इसलिए उनके नाम के साथ डॉक्टर लगाया जाता है। सुमेर सिंह बड़वानी जिले के तहसील पाटी के ग्राम ठान के रहने वाले है। बड़वानी के शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। यह तो हुआ डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी का व्यक्तिगत परिचय। अब प्रश्न यह है कि भाजपा के संपर्क में कैसे आए। डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी खरगोन-बड़वानी के भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद माकन सिंह सोलंकी के भतीजे हैं एवं बताया जा रहा है कि वह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं।

डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी की उपलब्धियां

साेलंकी शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय बड़वानी के राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक हैं। सोलंकी अध्यापन के साथ ही समाज सेवा में सक्रिय हैं और इन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है। डाॅ. साेलंकी लंबे समय से स्वच्छता और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करते रहे हैं। पिछले छह सालों में उन्होंने 240 गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए और करीब साढ़े 600 जागरूकता रैली निकाली। इन्होंने सवा 500 गावों में स्वच्छता अभियान के लिए स्वच्छता दूत नियुक्त किए। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ गाैरी बंधनों का निर्माण लोगों के सहयोग से करवाया। साेलंकी के मार्गदर्शन में बड़वानी जिले को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दो राष्ट्रीय पुरस्कार और चार राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुका है। कुल मिलाकर सरकार की राष्ट्रीय सेवा योजना में डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसके लिए उन्हें नियुक्त किया गया था।

डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी समाज में कितने सक्रिय हैं 

पकड़ सुमेर सिंह सोलंकी ने इन अभियानों में भाग लिया है। मां नर्मदा स्वच्छता सेवा अभियान, पर्यावरण संरक्षण अभियान, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान, पल्स पोलिया अभियान, आपदा प्रबंधन अभियान, लोक सेवा अधिनियम के बारे में जागरूकता अभियान, सरकारी योजनाओं को स्थानीय भाषा में अनुवादित कर लोगों को जागरूक किया। धोबड़िया तालाब सौंदर्यीकरण, राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बगीचे का निर्माण, मतदाता जागरूकता अभियान, स्कूल चले हम अभियान, वृक्षरोपण, सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, जल-जंगल- जमीन बचाओ अभियान। 

भाजपा ने टिकट क्यों दिया 

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पास राज्यसभा की एक सीट सुरक्षित है जबकि दूसरी सीट के लिए संघर्ष करना होगा। 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि वह मतदान कर पाएंगे या नहीं। वोटिंग 26 मार्च 2020 को है। भारतीय जनता पार्टी ने एक खास रणनीति के तहत डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। क्योंकि सोलंकी अनुसूचित जनजाति से आते हैं। यदि कांग्रेस पार्टी यानी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह राज्यसभा की दूसरी सीट के लिए कोई जोड़-तोड़ करते हैं, भाजपा के विधायकों से क्रॉस वोटिंग कराते हैं तो दोनों नेताओं सहित कांग्रेस पार्टी को SC-ST विरोधी पार्टी कहा जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !