एक भी शिकायत आई तो पुलिस को दे दूंगा, तुम लोग जेल जाओगे: कलेक्टर ने कर्मचारियों से कहा | MP NEWS

भिंड। नेतागीरी बंद हो गई! अब जब तक चुनाव नहीं होते आप लोग कलेक्टर के अंडर में हो। एक भी शिकायत आ गई लेनदेन की या इस तरीके की तो फिर आप जानो। मैं पुलिस को दे दूंगा। यह बात कलेक्टर छोटे सिंह ने नगर पालिका हॉल में नपा अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेते हुए कही। कलेक्टर ने शनिवार दोपहर बतौर प्रशासक नपा में बैठक की। कलेक्टर ने गौरी सरोवर पर अधूरे पुल, सीवरेज प्रोजेक्ट, पानी प्रोजेक्ट को तय समय पर कराने के लिए कहा। यहां बता दें, नईदुनिया ने शनिवार के अंक में इन समस्याओं पर फोकस कर खबर प्रकाशित की है। बताया है कि कलेक्टर के सामने यह चुनौती रहेंगी। नईदुनिया की खबर के बाद कलेक्टर ने नपा अफसरों को कसा है।

मजिस्ट्रियल जांच करवा रहा हूं, तुम लोग जेल जाओगे

नपा में बैठक के दौरान कलेक्टर ने पूछा सीवरेज प्रोजेक्ट कौन देख रहा है। एआरआई संजय सिंह ने कहा मैं देख रहा हूं। कलेक्टर ने कहा तुम लोग तो जल्द जेल जाओगे। मजदूर की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच करवा रहा हूं। कलेक्टर ने कहा कर्मचारी मर रहे हैं, आप लोग सुरक्षा के लिए कुछ करते नहीं हो। आपका कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है। जहां मर्जी आती है, वहां खोद रहे हो। बाहर की लेवर है। भिंड की होती तो मालूम चल जाता। यहां बता दें कि पिछले दिनों बायपास पर सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरे मजदूर की पॉकलेन का सूपा लगने से मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कलेक्टर ने कहा कि इसमें मजिस्ट्रियल जांच के आदेश किए गए हैं। नपा में बैठक के दौरान सीएमओ सुरेंद्र शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

आप लोगों ने शहर को नर्क बना दिया

कलेक्टर ने पानी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे कंपनी के सिविल इंजीयिर कौशिक सिंह से बजरिया में पानी की लाइन के बारे में पूछा। सिंह ने कहा, सर! कुछ जगह रह गई है। 2 दिन में गोल मार्केट तक आ जाएगी। कलेक्टर ने डांटते हुए कहा, क्या आ जाएगी अभी तक नहीं आई तो 2 दिन में क्या हो जाएगा। आप लोगों ने शहर को नर्क बनाकर रख दिया है। सोमवार तक क्लियर करके दीजिए। कितना बचा होगा। सिविल इंजीनियर ने जवाब दिया, 150 मीटर बचा है। कलेक्टर ने कहा मार्च तक मुझे पूरा शहर सही चाहिए। नहीं कर पाओ तो मुझे बता दो। कार्रवाई कर यहां से हटवा देते हैं। आपकी वजह से पूरे शहर में काम नहीं हो पा रहा है। सीवरेज प्रोजेक्ट पर कहा, जहां काम हो गया, वहां सड़क बनवाएं। लोगों को परेशानी नहीं होना चाहिए।

मार्च तक पूरा बनवाएं गौरी सरोवर पर पुल

कलेक्टर ने सीएमओ शर्मा से पूछा कि गौरी सरोवर पर पुल अधूरा क्यों हैं इंजीनियर राजवीर सिंह ने कहा शुरुआत 2018 से शुरू हुआ था। कलेक्टर ने कहा फिर पूरा क्यों नहीं हो पाया। राजवीर सिंह ने कहा काम चालू है। कलेक्टर ने कहा कि पैनाल्टी लगाओ। काम तय समय पर पूरा करने के लिए कहो। कलेक्टर ने कहा कि 31 मार्च तक इस पुल को पूरा करवाओ।

चाहे बड़े का हो, या छोटे का, कार्रवाई करें

मीटिंग में कलेक्टर को बताया गया कि शहर में 57 मैरिज गार्डन हैं। इसके अलावा बिना पंजीयन के भी मैरिज गार्डन हैं। कलेक्टर ने कहा कि आप हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक मैरिज गार्डन की जांच करवाएं। अपंजीकृत मैरिज गार्डन की जानकारी सोमवार तक दें। कलेक्टर ने कहा चाहे किसी बड़े के हों या किसी छोटे के हों, आप कार्रवाई करिए।

पेंशन हितग्राही क्यों भटकते हैं, कलेक्टर आते हैं

कलेक्टर ने पूछा कि पेंशन हितग्राही क्यों भटकते हैं। कर्मचारी ने जवाब दिया कि दस्तावेज पूरे नहीं होने की बात कही जाती तो वह कलेक्टर पहुंचता है। कलेक्टर ने कहा पेंशन हितग्राहियों को परेशानी नहीं होना चाहिए। उसे दस्तावेज के बारे में समझाएं। सीएमओ सुरेंद्र शर्मा से कहा पेंशन शाखा में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं, ताकि निगरानी हो सके।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !