उर्मिला मातोंडकर: लकड़ी की काठी वाली लड़की से 'रंगीला गर्ल' तक, कई रंग भरे जिंदगी में - URMILA MATONDKAR STORY

Bollywood actress Urmila Matondkar real life story

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की तुलना रोलेट एक्ट (जैसे महात्मा गांधी ने काला कानून कहा था) से करने के कारण देश में चल रही है सबसे बड़ी बहस के केंद्र में आज भी उर्मिला मातोंडकर अपना 47 वा जन्मदिन मनाने जा रही है। 4 फरवरी 1974 को उनका पहला जन्मदिन था। राजनीति में पूरी तरह अनफिट रही उर्मिला मातोंडकर एक्टिंग में बचपन से ही सुपरहिट रही है। "लकड़ी की काठी, काठी पर घोड़ा" उर्मिला का सबसे पहला गाना है जो आज भी बेहद लोकप्रिय है।

'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी मशहूर


'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर चार फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। मुंबई में जन्मीं उर्मिला ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने मराठी फिल्म 'झाकोला' (1980) से डेब्यू किया। 'कलयुग' (1981) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। हिंदी सिनेमा जगत में उर्मिला को फिल्म 'मासूम' से पहचान मिली। फिल्म में उनका गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी मशहूर है। उर्मिला ने सिर्फ हिंदी ही नहीं मराठी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। बतौर अभिनेत्री उर्मिला की पहली फिल्म निर्देशक एन चंद्रा के साथ 'नरसिम्हा' थी।

फिल्म रंगीला के कारण मिला 'रंगीला गर्ल' टाइटल 


उर्मिला को असली पहचान साल 1995 में रिलीज हुई निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' से मिली। फिल्म में उर्मिला के साथ आमिर खान और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में थे। फिल्म में उर्मिला ने काफी बोल्ड सीन्स दिए। फिल्म के लिए उर्मिला को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेट किया गया था।

रामू के कारण सूर्य की तरह चमकीं और राम के कारण अस्त हो गईं


उर्मिला ने रामगोपाल वर्मा के साथ 'सत्या', 'जंगल', 'प्यार तूने क्या किया' और 'भूत' जैसी फिल्मों में काम किया। एक ओर रामगोपाल वर्मा की वजह से उर्मिला के करियर को ऊंची उड़ान मिली लेकिन कहा जाता है उर्मिला को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। बॉलीवुड के कई निर्देशकों ने उर्मिला को फिल्मो में लेने से मना कर दिया था। खबरों की मानें तो किसी वजह से जब रामू ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया तो फिर उर्मिला को कोई सहारा ना मिल सका। उर्मिला का पूरा फिल्मी करियर बर्बाद हो गया और वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

10 साल छोटे कश्मीरी कारोबारी मोहसिन अख्तर से शादी की


उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। उर्मिला ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं। इन दिनों उर्मिला अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर व्यस्त हैं। 

राजनीति में फिट नहीं हो पाईं


उर्मिला ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। वो मुंबई नॉर्थ सीट से चुनाव मैदान में उतरी थीं। उनका मुकाबला भाजपा के सांसद गोपाल शेट्टी से था। इस चुनाव में उर्मिला को शिकस्त मिली थी। चुनाव हारने के कुछ वक्त बाद अभिनेत्री ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !