DELHI EXIT POLL: पढ़िए सभी नतीजे एक साथ

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में है मतदान की समाप्ति के साथ ही एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं। दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े से थोड़ा पीछे रह जाएगी। कांग्रेसी इस बार भी फाइट में नहीं थी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल के नतीजे 

  • सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 42, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। 
  • टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में AAP को 44 और बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है। 
  • न्यूजएक्स-पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 56 और बीजेपी को 14 सीटें मिलने का अनुमान है। 
  • इंडिया न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 55, बीजेपी को 14 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। 
  • न्यूज एक्स-नेता के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 55 सीटें मिलने का अनुमान है। 
  • एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 56, बीजेपी को 12 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। 
  • इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 44 और बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है। 


कांग्रेस की रणनीति काम करती नजर आई 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में अधिसूचना जारी होने से पहले मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच नजर आ रहा था। लोगों को अरविंद केजरीवाल सरकार के बजाए शीला दीक्षित की सरकार ज्यादा पसंद आई थी। लोग यह मानने लगे थे कि दिल्ली का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। चुनाव निकट आते ही भारतीय जनता पार्टी मुकाबले में कूद पड़ी। भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी और वह कांग्रेस से आगे निकलती नजर आई। एक अनुमान है कि कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी। भाजपा के खिलाफ वोटों का विभाजन रोकने के लिए कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान ढीला कर दिया। नतीजा सबके सामने।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!