नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता-सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिये फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदाता-सूची का पुनरीक्षण एक जनवरी, 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 26 मई, 2020 को होगा।

सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मास्टर-ट्रेनर्स की नियुक्ति 24 फरवरी तक की जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और मास्टर-ट्रेनर्स का राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण 25, 26 एवं 27 फरवरी को होगा। रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और मास्टर-ट्रेनर्स का जिला-स्तरीय प्रशिक्षण 29 फरवरी से 2 मार्च तक होगा। कर्मचारियों का प्रशिक्षण विकासखण्ड एवं नगरपालिका स्तर पर 3 से 5 मार्च के बीच होगा।

फोटो-रहित प्रारूप मतदाता-सूची 16 अप्रैल को वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता-सूची का नगरपालिका वार्ड, ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 22 अप्रैल, 2020 को किया जायेगा।

दावा-आपत्ति 22 से 30 अप्रैल तक
दावा-आपत्ति केन्द्रों पर दावा-आपत्ति 22 से 30 अप्रैल तक (अपरान्ह 3 बजे तक) लिये जायेंगे। दावा-आपत्तियों का निराकरण 5 मई तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 26 मई, 2020 को होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!