गणित के स्टूडेंट्स 6174 संख्या का रहस्य जानते हैं क्या | GK IN HINDI

यदि आप गणित के स्टूडेंट हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है। यह तो आप जानते ही हैं कि गणित बेहद रहस्यमय विषय है। गणित के रहस्यों पर शोध और अध्ययन लगातार जारी है। गणित की संख्याएं बहुत कुछ कहती हैं। ऐसी ही एक संख्या है 6174, क्या आप इस संख्या का रहस्य जानते हैं। आइए पहले थोड़ी मजेदार माथापच्ची करते हैं:

1- कोई भी चार अंक की संख्या लीजिये जिसके दो अंक भिन्न हों।
2- संख्या के अंको को आरोही (ascending) और अवरोही (descending) क्रम में लिखें।
3- इससे आपको दो संख्यायें मिलेंगी। अब बड़ी संख्या को छोटी से घटायें।
4- जो संख्या मिले इस पर पुनः 2 नंबर वाली प्रक्रिया दोहराएँ। इस प्रक्रिया को कापरेकर व्यवहार (Kaprekar’s routine) कहते हैं।
5- कुछ निश्चित चरणों (लगभग सातवें चरण) के बाद आपको 6174 संख्या मिलेगी। इस संख्या के बाद आप कितनी विवाह कापरेकर रूटीन प्रोसेस करते चले जाएं नतीजा सिर्फ यही आएगा 6174. गणित के इतिहास में इस संख्या (6174) को कापरेकर स्थिरांक नाम दिया गया है।

आइए एक बार ट्राई करके देखते हैं

अपन 2005 को लेते हैं। तो कैलकुलेशन कुछ इस तरह से होगा:
5200 - 0025 = 5175
7551 - 1557 = 5994
9954 - 4599 = 5355
5553 - 3555 = 1998
9981 - 1899 = 8082
8820 - 0288 = 8532
8532 - 2358 = 6174
7641 - 1467 = 6174
अब इसके बाद आप कितना भी कैलकुलेट करते चले जाइए आपका आंसर एक ही आएगा 6174. विशेषज्ञ भी तलाश रहेगी इस संख्या का मतलब क्या है। क्या इसके पीछे कोई रहस्य छुपा है।

चलते चलते यह भी पढ़ लीजिए: रामचंद्र कापरेकर कौन थे

दत्तात्रय रामचंद्र कापरेकर भारतीय गणितज्ञ थे और जैसा कि हमेशा होता है, ये भी देश में भारी उपेक्षा के शिकार रहे। प्रारम्भिक शिक्षा थाने और पुणे में तथा स्नातक मुंबई विश्वविद्यालय से प्राप्त करने वाले कापरेकर नासिक के एक विद्यालय में शिक्षक थे। भारत में उनको मान सम्मान तब मिला जब मार्टिन गार्डनर ने उनके बारे में 1975 में “साईंटिफिक अमेरिकन” में लिखा।
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article
(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !