भोपाल में 250 लोगों की फर्जी जमानत देने वाली महिला गिरफ्तार | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो अब तक 250 लोगों की फर्जी जमानत दे चुकी है। महिला का नाम रश्मि कश्यप है। रश्मि कोलार की रहने वाली है। इसका पति एक हिस्ट्रीशीटर है, फिलहाल जेल में बंद है। रश्मि की मां भी फर्जी जमानत के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। रश्मि भोपाल के उस रैकेट का हिस्सा है जो कोर्ट में फर्जी जमानत पेश करता है।

कई वकील रैकेट में शामिल, एक जमानत के ₹2000 मिलते थे

क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला भोपाल की जिला अदालत में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत लेने पहुंची है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रश्मि के पास से जब्त बही समेत अन्य दस्तावेज भी फर्जी निकले। महिला ने बताया कि उसके वकीलों से संपर्क थे। जब भी किसी की जमानत लेनी होती तो वकील उसे कोर्ट बुला लेते थे। एक जमानत लेने के बदले उसे दो हजार स्र्पये तक मिलते थे। 

कॉल डिटेल से पुलिस रैकेट का पता लगाएगी

रश्मि कश्यप ने बताया कि अब तक वह करीब 250 जमानतें फर्जी दस्तावेजों के सहारे ले चुकी है। वह 2018 में भी ऐसे ही मामले में पकड़ी गई थी। अभी जमानत पर बाहर थी। इसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस रश्मि से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उसने और किस-किस की जमानत ली है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!