भोपाल में इंडियन आइडियल 11 फिनाले पर पर्यटन मंत्री का बेतुका तर्क | BHOPAL NEWS

भोपाल। भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से 1 इंडियन आईडल का फिनाले भोपाल में आयोजित किया जाना था लेकिन अधिकारियों के नखरे के चलते आयोजकों को निराश होकर भोपाल से लौटना पड़ा। जब भोपाल समाचार सहित लोकल मीडिया ने सवाल उठाए तो पर्यटन मंत्री सफाई पेश करने लगे। 

पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने अपने कुछ मित्र पत्रकारों को बुलाकर बयान दिया है कि इंडियन आइडल के आयोजकों ने भोपाल में शूटिंग करने का प्रपोजल बहुत लेट भेजा था। इतने शॉर्ट नोटिस पर कार्यक्रम टीटी नगर स्टेडियम में करा पाने में दिक्कत थी। प्रस्ताव अगर समय पर आ जाता तो बेहतर तरीके से तैयारी कर पाते। अगले साल अगर इंडियन आइडल के फिनाले के लिए सही समय पर प्रपोजल भेजा जाएगा तो हम बेहतर तैयारियां कर पाएंगे। 

चीन ने 10 दिन में अस्पताल बना दिया, भोपाल में एक मैदान साफ नहीं हो पाया 

पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने बड़ी चतुराई के साथ अपना बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि प्रपोजल पर डेट क्या है। यह प्रपोजल उनको कितनी तारीख को प्राप्त हुआ। और ऐसे कितने दिन की अवधि थी जिसके कारण उन्हें एक मैदान साफ करना असंभव लगा। सारे इंतजाम आयोजकों को करने थे। समय होने चाहिए था। पर्यटन मंत्रालय को तो केवल प्रपोजल अप्रूव करना था। चीन में कोरोना वायरस के मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए मात्र 10 दिन में 4000 बिस्तर का अस्पताल बना दिया गया। भोपाल में पर्यटन मंत्रालय एक मैदान साफ नहीं कर पाया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !